सावन सोमवार को इस राशि के जातकों पर बरसेगा धन, भगवान भोलेनाथ दूर करेंगे भक्तों का हर दुःख
These zodiac signs will become rich on Shri Krishna Janmashtami
Luck of these zodiac signs will change and become rich on Monday
मेष राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपके साथ अच्छी परिस्थिति बनने से रोज की अपेक्षा आज अधिक फायदा होगा। आज नए लोगों से सम्पर्क आगे चलकर आपको लाभ दिलाएगा। स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने के लिए ऑयली खाने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आपके व्यवहार में आये बदलाव से प्रसन्न रहेंगे। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।
मिथुन राशि
आज आपने भावनात्मक व्यवहार को छोड़कर कार्यों को करें तो अच्छा रहेगा। आज जॉब में प्रमोशन होने के योग बन रहे हैं । जमीन, जायदाद आदि से फायदा होने की सम्भावना है। आज आप लोगों को साथ लेकर चलने की कोशिश करेंगे। आज आप किसी रिश्तेदार के यहां बर्थ-डे पार्टी में जायेंगे। व्यापार में आपको फायदा होगा। लवमेट्स आज डिनर का प्लान बनायेंगे।
कन्या राशि
आज का दिन खुशियां लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कई दिनों से चली आ रही गलतफहमी, आज दूर हो जायेगी। अपना समय सकारात्मक कामों को करने में लगायें। आज ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है । संगीत से जुड़े लोगो को बड़ी संस्था में परफॉर्म करने को मिलेगा । छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम हासिल हगया।
वृश्चिक राशि
आज का दिन खास रहने वाला है। आज आपका परफॉरमेंस बॉस को इम्प्रेस करने में कामयाब रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़ें लोगों के लिये आज का दिन अच्छा है। कोई कविता या कहानी लिखने का मन बनायेंगे। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ अच्छा सा उपहार मिलेगा। जीवन में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। लवमेट्स साथ में फास्टफूड खाने जायेंगे।
Luck of these zodiac signs will change and become rich on Monday
धनु राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी होगी। विवाहितों के लिये आज का दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिलेगा। लवमेट्स आज अपने रिश्ते के बारे में घर वालों को बताएंगे।
कुंभ राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज अपनी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश कारगर साबित होगी। परिवार में उलझा हुआ मामला आसानी से सुलझ जायेगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधी कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलता रहेगा। राजनीति में सक्रिय लोगों को आज किसी पार्टी में उच्च पद प्राप्त होगा।
मीन राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है । आज पूरे दिन आपके चेहरे पर प्रसन्नता दिखेगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फ़ायदा दिलायेगा। आज बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिये जायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर बनेगी। शाम का समय दोस्तो के साथ बीतेगा, आप उनके साथ मिलकर पुरानी यादे भी ताजा करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी नयी खुशियाँ आएंगी।

Facebook


