इन 4 राशियों के लिए धन लाभ के प्रबल संकेत, सौभाग्य योग से मिलेगी सुख और समृद्धि

Horoscope 17 May 2023 rashifal: आज शाम के समय सौभाग्य योग भी बन रहा है जो कि आने वाले दो दिनों तक जातकों को सुख समृद्धि प्रदान करने वाला है। तो आइए जानते है आज का राशिफल क्या कहता है । 

इन 4 राशियों के लिए धन लाभ के प्रबल संकेत, सौभाग्य योग से मिलेगी सुख और समृद्धि

These 5 Zodiac Sign Will Change with Rajlakshana Yoga

Modified Date: May 17, 2023 / 09:37 am IST
Published Date: May 17, 2023 9:35 am IST

Horoscope 17 May 2023 rashifal : आज यानि 17 मई को बुधवार है। बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। बुध, गुरु, राहु और चंद्रमा मेष राशि में, सूर्य वृषभ राशि में, शुक्र मिथुन राशि में, कर्क राशि में मंगल, केतु तुला राशि में और शनि कुंभ राशि के गोचर में चल रहे हैं। आज शाम के समय सौभाग्य योग भी बन रहा है जो कि आने वाले दो दिनों तक जातकों को सुख समृद्धि प्रदान करने वाला है। तो आइए जानते है आज का राशिफल क्या कहता है ।luck of these zodiac signs will change and money rain with Saubhagya Yoga

मेष

मेष राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आपका मिश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार की आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। किसी पुराने मित्र के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग काफी खुश नजर आएंगे, वहां किसी खास सख्स से भी मुलाकात होगी। जो आपके रुके हुए धन को प्राप्त कराने में आप की काफी मदद करेंगे। जीवनसाथी को मिली तरक्की से आप काफी खुश नजर आएंगे।

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से आज उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपके मित्र के रुप में ही होंगे। आपको किसी नए काम को उसकी शुरुआत करना आज आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आपको किसी नाम के पूरा न होने के कारण उलझन चल रही थी, तो वह आज पूरी हो सकती है।luck of these zodiac signs will change and money rain with Saubhagya Yoga

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेगा और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी आपको कार्य क्षेत्र में आज अपनी आंख व काम दोनों खुले रख कर काम करना होगा, नहीं तो आपसे कोई बड़ी गलती हो सकती है। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की दिलाने वाला है। आपको किसी काम को समय से पहले पूरा करने के कारण खुशी होगी और कार्यक्षेत्र में आपको कौई जिम्मेदारी भरा काम सौंपा जा सकता है। आज आप अपने पिताजी की सेहत के प्रति सचेत रहें। यदि कोई समस्या हो, तो लापरवाही बिल्कुल ना करें। यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे थे, तो उसके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है।luck of these zodiac signs will change and money rain with Saubhagya Yoga

read more: इन 5 राशियों वालों का होने जा रहा भाग्योदय, बन रहा नवपंचम राजयोग, प्रतिष्ठा- निवेश और नौकरी में मिलेगी तरक्की 

read more: कर्ज से हैं परेशान? पंडित प्रदीप मिश्रा के ये टोटके बदल देंगे आपकी जिंदगी 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com