Money Tips: घर में रख लें मात्र ये एक चीज, दूर हो जाएगी पैसों की कमी

Money Tips: घर में रख लें मात्र ये एक चीज, दूर हो जाएगी पैसों की कमी

Money Tips: घर में रख लें मात्र ये एक चीज, दूर हो जाएगी पैसों की कमी
Modified Date: November 29, 2022 / 09:47 am IST
Published Date: October 2, 2021 9:28 pm IST

Money Tips: आज की परिवेश में पुराने जमाने की कुछ चीजें जगह नहीं पाती हैं, उनकी जगह दूसरी चीजों ने ले ली है लेकिन वास्‍तु शास्‍त्र (Vastu Shastra) में उन चीजों का बहुत महत्‍व है। इन चीजों को वास्‍तु शास्‍त्र में बहुत शुभ बताया गया है, इन्‍हीं चीजों में से एक है मिट्टी का घड़ा (Mitti ka Ghada), जिसका घर में होना बहुत शुभ (Auspicious) होता है, मिट्टी के घड़े के कई लाभ हैं, इनमें एक सबसे बड़ा लाभ पैसों की तंगी (Money Crisis) खत्‍म होना भी है।

read more: डिफेंस जाेन में घुसे चीनी फाइटर जेट, इस छोटे से देश ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Money Tips : कई घरों में पानी भरने के लिए आज भी मिट्टी के घड़े या सुराही का उपयोग होता है, वास्‍तु शास्‍त्र के मुताबिक पानी से भरा मिट्टी का घड़ा घर में होना बहुत शुभ होता है, इससे घर में हमेशा धन-धान्‍य भरा होता है। मिट्टी के घड़े को उत्तर दिशा में रखना सबसे अच्‍छा होता है क्‍योंकि यह दिशा जल देवता की दिशा होती है। ऐसे लोग जो तनाव के शिकार हों उन्‍हें मिट्टी के घड़े से पौधों में पानी देना चाहिए, इससे कुछ ही दिनों में तनाव दूर होगा और मानसिक शांति महसूस होगी।

read more: यह है ‘Bigg Boss 15’ की फाइनल लिस्ट ? 12 कंटेस्टेंट घर में लेंगे एंट्री, आज होगा ग्रैंड प्रीमियर
इसी तरह पानी से भरे मिट्टी के दिए को कलश की तरह शुभ माना गया है, इसके सामने दीपक लगाने से सारे आर्थिक संकट दूर हो जाते हैं। घर में मिट्टी की छोटी-छोटी सजावटी मटकियां भी रख सकते हैं। ये न केवल आपके अपनी संस्‍कृति और मिट्टी से जुड़ाव को दर्शाती हैं, बल्कि रिश्तों को भी बेहतर करती हैं।

(नोट: इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित हैं, ibc24 पुष्टि नहीं करता है)


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com