तिरुपति मंदिर के 700 से अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, अब तक तीन की मौत

तिरुपति मंदिर के 700 से अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, अब तक तीन की मौत

तिरुपति मंदिर के 700 से अधिक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव, अब तक तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 10, 2020 12:05 pm IST

तिरुपति: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, रोजाना देशभर से लाखों नए मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़े में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के 743 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनमें पुजारी सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। वहीं, कोरोना संक्रमण के चलते तीन कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है।

Read More: 19 अगस्त तक बंद रहेंगे रेस्टोरेन्ट बार और होटल बार, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के कार्यकारी अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि 11 जून के बाद 743 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीन की मौत हो चुकी है। 402 कर्मचारी अब तक ठीक हो चुके हैं, जबकि 338 का विभिन्न कोविड केयर सेंटरों में इलाज चल रहा है।

Read More: एक ही प​रिवार के 11 पाकिस्तानी शरणार्थियों की संदिग्ध मौत, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख, जांच की कही बात

बता दें कि भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर का संचालन तिरुमला तिरुपति देवस्थानम द्वारा किया जाता है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद 11 जून को आम जनता के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए थे।

Read More: वन विभाग में पौधरोपण के नाम पर धांधली, शासन को लगाया 40 लाख का चूना, सरकार ने जांच के दिए आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"