रामायण देख भावुक हो गए लोग, याद आ गया 80 का दशक, सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं

रामायण देख भावुक हो गए लोग, याद आ गया 80 का दशक, सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं

रामायण देख भावुक हो गए लोग, याद आ गया 80 का दशक, सोशल मीडिया पर मिल रही प्रतिक्रियाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 12:06 pm IST
Published Date: March 28, 2020 11:09 am IST

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान घर पर रहकर बोर हो रहे लोगों के लिए केंद्र सरकार ने 80 के दशक का  रामायण धारावाहिक फिर से शुरू की है। 28 मार्च से सुबह 9 बजे इसका पहला प्रसारण किया गया।

 

घर में एकत्र लोगों ने एक बार फिर से पुरानी याद ताजा कर दी। इस धारावाहिक को देखने पहले लोग अपना सभी काम छोड़ दिया करते थे। 

 

पढ़ें- शिव को समर्पित है मासिक कार्तिकगाई व्रत, जानें महत्व

रामायण का प्रसारण दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर आज सुबह 9 बजे से शुरू हो गया है और इसका दूसरा एपिसोड आज रात 9 बजे इसी चैनल पर टेलिकास्ट होगा। दर्शक इस धारावाहिक को देखकर काफी एक्साइटेड हुए। 

 

बता दें कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शुक्रवार को ट्वीट कर बताया था कि जनता की मांग पर शनिवार 28 मार्च से ‘रामायण’ का प्रसारण फिर से दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। उन्होंने कहा था कि पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।


लेखक के बारे में