रविवार के दिन करना चाहिए ये काम, कुबेर देवता खोल देते हैं अपना खजाना, करते हैं पैसों की बारिश

रविवार के दिन करना चाहिए ये काम, कुबेर देवता खोल देते हैं अपना खजाना : Raviwar ko Surya aur Shiv ji ko Jal Chadhane se Milta hai paisa

रविवार के दिन करना चाहिए ये काम, कुबेर देवता खोल देते हैं अपना खजाना, करते हैं पैसों की बारिश

Small business will change your luck

Modified Date: February 5, 2023 / 09:00 pm IST
Published Date: February 5, 2023 9:00 pm IST

हिंदू धर्म में माना जाता है कि अगर आप की कुंडली में सूर्य कमजोर हो तो रविवार ही एक ऐसा दिन होता है जिस दिन का सूर्य को प्रसन्न कर सकते हैं। रविवार के दिन विशेष फलों की प्राप्ति के लिए और सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपायों को करने से लाभ होता है। इस दिन आप सूर्य देव को उपाय के द्वारा प्रसन्न कर सकते हैं। सूर्य को प्रसन्न कर लिया जाए तो समस्त ग्रह अपने आप ही अनुकूल हो जाते हैं। इसलिए रविवार के दिन ये निम्न उपाय करनी चाहिए

Read More : क्लासरूम में ही स्टूडेंट के साथ रोमांस करते पकड़ाया टीचर, जेल से छूटते ही कर दिया ये कांड 

01. रविवार के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। इसके साथ ही पंचाक्षरी मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का जितनी अधिक संख्या में हो सके, जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य सहित समस्त ग्रह अनुकूल हो जाते हैं।

02. गायत्री मंत्र को काफी शुभ और असरदार माना जाता है। ऐसे में रोजाना सुबह सूर्य गायत्री मंत्र ‘ॐ भास्कराय विद्महे दिवाकराय धीमहि तन्नो सूर्य प्रचोदयातः’ का 108 बार जाप करने से इंसान की सभी इच्छाएं पूरी होती हैं।

03. सूर्य भगवान को अगर प्रसन्न रखना चाहते हैं तो रविवार के दिन अपनी जेब में केसरिया रंग का रूमाल रखें। वहीं, केसरिया रुमाल को रोजाना प्रयोग करें तो अधिक शुभ रहता है। ऐसा करने से किस्मत चमकने लगती है।

Read More : दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे का जोश हो गया ठंडा, कहा- मर जाउंगा जहर खाकर, लेकिन… 

04. केसरिया स्कार्फ और केसरिया रंग की टाई पहनने से भी सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इससे सूर्य के अशुभ प्रभाव दूर होने में मदद मिलती है, जिससे तरक्की के नये द्वार खुलते हैं।

05. प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद उगते हुए सूर्य को अर्ध्य देने से करियर में तेजी से तरक्की होती है। इसके साथ ही जमकर धन लाभ होता है और आर्थिक स्थिति तेजी से सुधरती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। IBC24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।)


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।