Shani Nakshtra Parivartan 2026: अक्षय तृतीया से पहले, शनि के नक्षत्र बदलते ही शुरू होंगे इन राशियों के ‘अच्छे दिन’! जाने साढ़ेसाती वालों के लिए राहत है या चुनौती?

Shani Nakshtra Parivartan 2026: अक्षय तृतीया से पहले यानि 17 अप्रैल 2026 को शनि उत्तरभाद्रप्रद नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रवेश करेंगे, जिससे कई राशियों के खुलेंगे, तरक्की के रास्ते.. आइये जानते हैं शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ..

Shani Nakshtra Parivartan 2026: अक्षय तृतीया से पहले, शनि के नक्षत्र बदलते ही शुरू होंगे इन राशियों के ‘अच्छे दिन’! जाने साढ़ेसाती वालों के लिए राहत है या चुनौती?

Shani Nakshtra Parivartan 2026/Image Source: IBC24

Modified Date: April 15, 2026 / 04:44 pm IST
Published Date: April 15, 2026 4:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अक्षय तृतीया 2026 और शनि गोचर का शक्तिशाली मेल!
  • इन 4 राशियों के खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते!

Shani Nakshtra Parivartan 2026: वर्ष 2025 से ही, वर्तमान में शनि देव मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। वर्ष 2026 में शनि देव का राशि परिवर्तन नहीं लेकिन नक्षत्र परिवर्तन होने जा रहा है.. जी हाँ! अक्षय तृतीया के ठीक 2 दिन पहले यानि 17 अप्रैल 2026 को शनि उत्तरभाद्रप्रद नक्षत्र के चतुर्थ चरण में प्रवेश करेंगे और 17 मई 2026 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषानुसार अक्षय तृतीया से पहले, शनि देव के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशियों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते। आइये जानते हैं शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को होगा लाभ..

Akshaya Tritiya 2026: इन राशियों को मिलेगी करियर की बड़ी छलांग!

वृषभ राशि (Taurus)

अक्षय तृतीया से पहले शनि का चतुर्थ चरण में नक्षत्र परिवर्तन, वृषभ राशि के जातकों के जीवन में तरक्की के नए मार्ग खोलेगा, साथ ही आर्थिक उन्नति तथा व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के जातकों के लिए, यह समय बहुत ही लाभकारी सिद्ध होगा। रिश्तों में सुधार देखने मिलेगा। करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाग्य के साथ-साथ व्यापार में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं।

सिंह राशि (Leo)

यह समय सिंह राशि के जातकों के लिए सकारात्मक बदलाव ले कर आ सकता है। लम्बे समय से अटके हुए काम बनने लगेंगे। मानसिक शांति के साथ-साथ, मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभप्रद सिद्ध होगा। प्रमोशन या नई नौकरी के योग बन रहे हैं पुराने निवेशों से लाभ मिल सकता है। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

शनि देव को प्रसन्न करने के प्रभावी उपाय!

  • शनि देवता को प्रसन्न करने के लिए रोजाना सुबह-शाम ॐ शं शनैश्चराय नमः का जप करें।
  • सरसों तेल का दीपक जलाएं, काले तिल, काला कपडा, सेंधा नमक, छाता एवं जूते गरीबों में दान करें।
  • कुत्ते को रोटी व भोजन खिलाएं।
  • गरीबों की मदद करें और अच्छे कर्म करें।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

Swati Shah, Since 2023, I have been working as an Executive Assistant at IBC24, No.1 News Channel in Madhya Pradesh & Chhattisgarh. I completed my B.Com in 2008 from Pandit Ravishankar Shukla University, Raipur (C.G). While working as an Executive Assistant, I enjoy posting videos in the digital department.