Ravivar Ke Upay: जीवन में तरक्की पाने के लिए हर रविवार करें ये उपाय, दूर हो जाएगी सारी परेशानी

Ravivar Ke Upay: जीवन में तरक्की पाने के लिए हर रविवार करें ये उपाय, दूर हो जाएगी सारी परेशानी Vastu tips to get progress in life

Ravivar Ke Upay: जीवन में तरक्की पाने के लिए हर रविवार करें ये उपाय, दूर हो जाएगी सारी परेशानी

Maha Ashtami Upay

Modified Date: February 17, 2024 / 10:18 pm IST
Published Date: February 17, 2024 10:15 pm IST

Ravivar Ke Upay: हिंदू धर्म में हर जिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। कल रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव की उपासना की जाती है। कहा जाता है, कि सूर्य देव की कृपा से जीवन में सुख-संपत्ति का आगमन होता है। साथ ही जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो हम आपको यहां रविवार के उपाय बताएंगे जिससे सफलता आपके कदम चुमने लगेगी। आइए जानते हैं….

Read More: होली से ठीक पहले बदल जाएगा इन राशियों का भाग्य, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, खूब धन कमाएंगे ये जातक 

रविवार के दिन करें उपाय

  • रविवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और अर्घ्य दें।
  • साफ कपड़े पहनकर ही सूर्य को जल चढ़ाएं।
  • सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल ढ़ाएं। इसके साथ ही आप सूर्य देव को फूल, रोली, अक्षत और मिश्री भी अर्पित करें।
  • रविवार के दिन सूर्य देवता को अर्घ्य देते समय ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करें।
  • रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इस पत्ते को बहते जल में प्रवाहित कर दें। इससे आपकी मनेकामना जल्द पूरी होगी।
  • रविवार के दिन गुड़, दूध, चावल और वस्त्र जैसी चीजों का दान करें।
  • रविवार के दिन 3 झाडू खरीद कर सोमवार को अपने नजदीकी किसी मंदिर में दान कर दें।

Read More: Mahashivratri 2024: इस साल कब है महाशिवरात्रि, यहां जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और उपाय

रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम (Vastu tips to get progress in life)

  • रविवार के दिन तेल मालिश से परहेज सहित शनि से संबंधित पदार्थों का प्रयोग न करें।
  • रविवार को बाल काटने से बचें।
  • रविवार के दिन मादक पेय पदार्थों का सेवन करने से बचें।
  • रविवार के दिन काले, नीले, भूरे रंग के कपड़े न पहनें।
  • रविवार के दिन भगवान सूर्य से जुड़ी धातुओं जैसे तांबा को बेचने से बचना चाहिए।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में