Pradeep Rawat Passed Away: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में निभाए थे भूमिका

Pradeep Rawat Passed Away: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में निभाए थे भूमिका

Pradeep Rawat Passed Away: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, आमिर खान की फिल्म ‘गजनी’ में निभाए थे भूमिका

Pradeep Rawat Passed Away | Photo Credit: AI

Modified Date: August 5, 2026 / 07:40 am IST
Published Date: August 5, 2026 7:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • अभिनेता प्रदीप रावत का निधन
  • 74 वर्ष की आयु में निधन
  • लगान और गजनी में यादगार भूमिकाएं

मुंबई: Pradeep Rawat Passed Away सिनेमा जगत को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अभिनेता आमिर खान अभिनीत फिल्म ‘लगान’ और ‘गजनी’ में अपनी दमदार भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप रावत का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

Pradeep Rawat Passed Away जानकारी के अनुसार, वह 74 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। ‘लगान’ फिल्म में रावत के सह-कलाकार रहे यशपाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देते हुए उनके निधन की जानकारी दी।

शर्मा ने लिखा, ‘‘प्रदीप रावत, गजनी के हमारे देवा और लगान के कलाकार को श्रद्धांजलि।’’ रावत को टेलीविजन धारावाहिक ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा की भूमिका से लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने इसके बाद विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम किया। रावत ने टीवी धारावाहिक ‘तहकीकात’, ‘चंद्रकांता’ और ‘युग’ तथा फिल्में ‘मेरी जंग’, ‘सरफरोश’, ‘द हीरो: स्टोरी ऑफ ए स्पाई’ और ‘छावा’ में भूमिका निभाई।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।