अनोखा मंदिर.. यहां विराजे हैं मूछ वाले भगवान राम

अनोखा मंदिर.. यहां विराजे हैं मूछ वाले भगवान राम

अनोखा मंदिर.. यहां विराजे हैं मूछ वाले भगवान राम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: May 13, 2021 10:38 am IST

इंदौर। IBC24 की खास पेशकश अर्पण में हम आप को कराएंगे भगवान राम के एक अलग रुप के दर्शन। यूं तो मंदिरों में भगवान राम अपने कई दिव्य रूपों में विराजे हैं। प्रभु राम का एक ऐसा मंदिर है जहां वो विराजे हैं अनोखे अवतार में । भगवान राम का दुर्लभ रूप शायद ही पहले कहीं देखा हो।इंदौर का लाल मंदिर इस बात का गवाह है। 

पढ़ें- लॉकडाउन में दुकान से गायब हुई 500 पेटी महंगी शराब ?..

मूंछ वाले भगवान राम का दरबार, अपने इस अद्भुत स्वरूप के चलते विख्यात है। इस भव्य मंदिर में दशरथनंदन राम, भाई लक्ष्मण और माता सीता के साथ विराजमान हैं। वैसे तो पूरे देश में भगवान राम के मंदिर मौजूद हैं।

पढ़ें- CG Lockdown : जिले में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन,…

लेकिन ये मंदिर इसीलिए बेजोड़ माना जाता है क्योंकि यहां भगवान राम की प्रतिमा मूंछ धारण की हुई नज़र आती है। मंदिर में केवल भगवान राम ही नहीं बल्कि भाई लक्ष्मण भी मूंछ धारण किए हुए दिखते हैं । लाल मंदिर में स्थापित ये प्रतिमाएं 150 साल से ज्यादा पुरानी मानी जाती हैं।

पढ़ें- IBC24 की खबर का असर, समता कॉलोनी में हथियार लहराने …

मूंछ वाले राम की स्थापना क्यों। इस सवाल के जवाब में यहां के पुजारी जो तर्क देते हैं। वो भी बेहद दिलचस्प है। ये सही है कि राम के मूंछ वाले स्वरूप का ज़िक्र रामायण में नहीं मिलता लेकिन ये मूर्तिकार की अनोखी कल्पना ही है कि इंदौर के रवाजी बाजार इलाके में स्थित इस लाल मंदिर में भगवान राम और लक्ष्मण मूंछ के साथ परिलक्षित होते हैं।

 

 

 

 


लेखक के बारे में