Mauni Amavasya 2024: हिंदू धर्म में तीज त्योहारों का खास महत्व होता है। माघ माह में कई तीज-त्योहार पड़ते हैं, जिनका खास महत्व होता है। हिंदू धर्म में हर साल माघ महीने की अमावस्या तिथि को मौनी अमावस्या कहा जाता है। बता दें कि इस साल मौनी अमावस्या 9 फरवरी 2024 को पड़ रहा है। इस दिन स्नान-दान और धार्मिक कार्यों का खास महत्व होता है। कहा जाता है, कि इस दिन ऐसा करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन, इसके अलावा भी कुछ ऐसी चीजे है जिससे जानना बेहद जरूरी है…