Basant Panchami 2025 : कब मनाई जाएगी बसंत पंचमी? इन चीजों के दान का है काफी महत्व, देखें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Basant Panchami 2025 : चलिए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर क्या होनी चाहिए पूजा की विधि और क्या दान करना चाहिए..|

Basant Panchami 2025। Photo Credit: Pexels
Basant Panchami 2025 : हिंदू धर्म में तीज-त्योहारों का विशेष महत्व है। जिसे धूमधाम से मनाया जाता है। ठीक इसी प्रकार हिंदू धर्म में बसंत पंचमी का दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती के लिए समर्पित माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि अगर इस दिन कोई व्यक्ति मां सरस्वती की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करता है, तो उसे शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिल सकती है।
मालूम हो कि, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में इस साल तीन फरवरी सोमवार को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। पंचमी तिथि के दिन श्रद्धालु मां सरस्वती की पूजा अर्चना विधि-विधान के साथ करेंगे। ऐसे में इस बार बसंत पचंमी 2 फरवरी को मनाई जाएगी। चलिए जानते हैं कि बसंत पंचमी पर क्या होनी चाहिए पूजा की विधि और क्या दान करना चाहिए..
बसंत पंचमी पर मां सरस्वती पूजा का मुहूर्त
02 फरवरी को सुबह 7:09 मिनट से लेकर दोपहर 12:35 मिनट तक रहेगा। इस दिन पूजा के लिए सिर्फ 5 घंटे 26 मिनट का समय मिलेगा।
बसंत पंचमी पर पूजा विधि
जातक को सुबह स्नान के पश्चात श्वेत या फिर पीले वस्त्र धारण कर विधिपूर्वक कलश स्थापित करना चाहिए।
फिर श्वेत फूल-माला के साथ मां सरस्वती को सिन्दूर व अन्य श्रृंगार की वस्तुएं भी चढ़ाएं।
साथ ही माता के चरणों पर गुलाल भी अर्पित करने का विधान है।
वहीं, प्रसाद में माँ को पीले रंग की मिठाई या फिर खीर का भोग लगाएं।
पूजा के दौरान जातक को ''ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः'' का जाप करना चाहिए।
माँ सरस्वती का बीजमंत्र ''ऐं'' है जिसके उच्चारण मात्र से ही बुद्धि विकसित होती है।
बसंत पंचमी पर क्या दान करना चाहिए?
बसंत पंचमी के दिन पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजें दान करनी चाहिए। इससे व्यक्ति को करियर में तेजी से उन्नति और सफलता मिलती है। जैसे-पेन,कॉपी और किताब या फिर किसी गरीब बच्चे की स्कूल फीस भी आप दान स्वरूप दे सकते हैं।
इस दिन अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंद लोगों में धन का दान भी जरूर करें। इससे आपके घर की तिजोरी हमेशा पैसों से भरी रहेगी।
बसंत पंचमी के दिन अन्न का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के अनाज के दान से घर के भंडार कभी खाली नहीं रहते।
इस दिन पीली चीजों के दान को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसलिए पीली मिठाई या पीले वस्त्र दान जरूर करें। मां को पीले चावल और बूंदी के लड्डू अतिप्रिय हैं। इसलिए यह भी जरूर दान करें।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: इस साल बसंत पंचमी 2 फरवरी, 2025 को मनाई जाएगी। यह पर्व माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है।
लेखक के बारे में
Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years
और भी पढ़ें...Web Title: When will Basant Panchami be celebrated? Donation of these things has great importance
धर्म
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Amravati Road Accident News: सुबह-सुबह सड़क पर मची अफरा-तफरी, देखते ही देखते बदल गया पूरा मंजर, एक साथ पांच लोगों की मौत से मचा हड़कंप
02 Oct 2026 | 8:27 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
Delivery Boy Viral Video: डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत, लिफ्ट के अंदर कर रहा था घिनौना काम, CCTV फुटेज देख सोसाइटी के लोग भी रह गए दंग, देखें आप भी..
02 Oct 2026 | 8:05 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन
02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am