School Teacher Love Story: स्कूल छोड़ शिक्षिका ने प्रेमी के साथ किया ऐसा काम, फिर सोशल मीडिया पर जारी की वीडियो, कहा- ‘मैंने अपनी मर्जी से की’

School Teacher Love Story: स्कूल छोड़ शिक्षिका ने प्रेमी के साथ किया ऐसा काम, फिर सोशल मीडिया पर जारी की वीडियो, कहा- 'मैंने अपनी मर्जी से की'

School Teacher Love Story: स्कूल छोड़ शिक्षिका ने प्रेमी के साथ किया ऐसा काम, फिर सोशल मीडिया पर जारी की वीडियो, कहा- ‘मैंने अपनी मर्जी से की’

School Teacher Love Story | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 12, 2026 / 08:08 am IST
Published Date: February 12, 2026 8:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • BPSC शिक्षिका प्रेमी संग फरार
  • रिश्ते को स्वीकार न करने पर युवती ने घर छोड़ा
  • दोनों ने कहा कि शादी उन्होंने अपनी इच्छा से की है

सीतामढ़ी: School Teacher Love Story बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां BPSC शिक्षिका अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

Bihar News मिली जानकारी के अनुसार, मामला रीगा थाना क्षेत्र के नरसामा गांव का बताया जा रहा है। शिक्षिका की पहचान वंदना कुमारी के रूप में हुई है। वह संतोष कुमार गुप्ता की पुत्री हैं। बताया जा रहा है कि वंदना हाल ही में बीपीएससी के जरिए सरकारी स्कूल में शिक्षिका बनी हैं।

दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग

वंदना का प्रेम प्रसंग रामनगरा गांव के युवक संजीत कुमार से चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे। लेकिन दोनों के परिजनों ने दोनों के रिश्ते से इनकार कर दिए। जिसके बाद वंदना ने अपने प्रेमी के साथ जाने का फैसला उठाया और वो अपने घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।

शिक्षिका और प्रेमी ने क्या बताया?

घर छोड़ने के बाद दोनों ने एक वीडियो भी जारी​ किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी संजीत कुमार के साथ शादी की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता का नाम संतोष कुमार है और वह रीगा की रहने वाली है। वहीं युवक ने अपना नाम संजीत कुमार बताया है। दोनों ने कहा कि किसी के दबाव में नहीं हमने अपनी मर्जी से शादी की है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।