Pendra Couple Commit Suicide: उम्र का बंधन तोड़ प्रेमी जोड़े ने किया प्यार, फिर परिवार के सहमति से रहने लगे साथ, नहीं हुआ सब्र तो उठाया ये कदम, देखकर कांप उठे लोग
Pendra Couple Commit Suicide: उम्र का बंधन तोड़ प्रेमी जोड़े ने किया प्यार, फिर परिवार के सहमति से रहने लगे साथ, नहीं हुआ सब्र तो उठाया ये कदम, देखकर कांप उठे लोग
Pendra Couple Commit Suicide/Image Source: IBC24
- प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
- शादी में हो रही देरी के कारण दोनों की खुदकुशी
- लड़की ने घर मे, लड़के ने पेड़ पर लगाई फांसी
पेंड्रा: Pendra Couple Commit Suicide: पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा से एक दुखद घटना सामने आई है जहां शादी में हो रही देरी से आहत प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
शादी में देरी से आहत प्रेमी जोड़े ने दी जान (Pendra Suicide Case)
Pendra Couple Commit Suicide: प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की उम्र 18 वर्ष थी। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे। इसी बात से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसके बाद स्वयं घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
एक ने घर में तो दूसरे ने पेड़ पर लगाई फांसी (Love Couple Suicide Chhattisgarh)
Pendra Couple Commit Suicide: जानकारी के अनुसार परिवार की सहमति से लड़का और लड़की गांव में एक ही घर में साथ रह रहे थे। बावजूद इसके दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह भी पढ़ें
- महाशिवरात्रि की रात सबसे शक्तिशाली मुहूर्त, ये 51 मिनट बदल देंगे आपकी किस्मत, जानें सम्पूर्ण पूजा विधि
- आज से शुरू हो रहा है शुभ समय! इन राशियों की चमकेगी किस्मत! पढ़ें गुरुवार का राशिफल
- किसनों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, होली से पहले मिलेगी धान की अंतर की राशि, जानें कितने करोड़ रुपए का होगा भुगतान

Facebook


