Kapil Sharma Cafe Firing: कपिल शर्मा ने खुद करवाई अपने कैफे पर फायरिंग? इस चर्चित अभिनेत्री का सनसनीखेज दावा, बोलीं- सब प्लान था!

Kapil Sharma Cafe Firing: कपिल शर्मा ने खुद करवाई अपने कैफे पर फायरिंग? इस चर्चित अभिनेत्री का सनसनीखेज दावा, बोलीं- सब प्लान था!

Kapil Sharma Cafe Firing: कपिल शर्मा ने खुद करवाई अपने कैफे पर फायरिंग? इस चर्चित अभिनेत्री का सनसनीखेज दावा, बोलीं- सब प्लान था!

Kapil Sharma Cafe Firing/Image Source: Social Media

Modified Date: February 12, 2026 / 07:52 am IST
Published Date: February 12, 2026 7:51 am IST
HIGHLIGHTS
  • राखी सावंत का सनसनीखेज दावा
  • कपिल पर राखी का बड़ा आरोप,
  • लॉरेंस बिश्नोई का नाम भी घसीटा

Kapil Sharma Cafe Firing: कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’  (Kapil Sharma Restaurant News) पर हुई फायरिंग की घटना के बाद अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कैफे पर हुई फायरिंग कथित तौर पर पब्लिसिटी स्टंट हो सकती है।

क्या है पूरा मामला? (Caps Cafe Canada Firing News )

Kapil Sharma Cafe Firing: जुलाई 2025 में कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ ने कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के एक शहर में ‘कैप्स कैफे’ नाम से रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। कैफे की सॉफ्ट ओपनिंग के दौरान ही वहां तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना सामने आई थी। बताया गया था कि हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं थी, लेकिन संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा था। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि इस हमले के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ हो सकता है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

फायरिंग पर राखी सावंत का बड़ा दावा (Kapil Sharma News)

Kapil Sharma Cafe Firing: इस बीच राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में कपिल शर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि यह पूरी घटना कथित तौर पर रेस्टोरेंट को चर्चा में लाने के लिए की गई हो सकती है। राखी ने कहा कि किसी गैंग का नाम लेकर उसे बदनाम करना ठीक नहीं है और इसे “सस्ती पब्लिसिटी” बताया। राखी सावंत के इस बयान के बाद मामला और गरमा गया है। हालांकि कपिल शर्मा या उनकी टीम की ओर से राखी के आरोपों पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। फायरिंग की घटना की जांच स्थानीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हमले के पीछे कौन लोग थे और उनका मकसद क्या था। वहीं राखी सावंत के आरोपों ने इस मामले को और विवादित बना दिया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।