Rewa Love Jihad: गर्लफ्रेंड संग कोर्ट मैरिज करने आए युवक पर वकीलों ने की थप्पड़ों की बारिश, मारपीट का वीडियो आया सामने
Rewa Love Jihad: गर्लफ्रेंड संग कोर्ट मैरिज करने आए युवक पर वकीलों ने की थप्पड़ों की बारिश, मारपीट का वीडियो आया सामने

Rewa Love Jihad/ Image Credit: IBC24
- हिंदू लड़की को शादी करने जिला न्यायालय पहुंचा मुस्लिम युवक
- अधिवक्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई की
- युवक युवती को थाने लेकर पहुंची पुलिस
- मध्यप्रदेश के रीवा क्षेत्र का मामला
रीवा। Rewa Love Jihad: बीते कुछ सालों से धर्मांतरण और लव जिहाद जैसे कई मुद्दे सामने आए आ रहे हैं जिसे लेकर लोगों ने कार्रवाई की मांग की थी। वहीं ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के रीवा से सामने आया है जहां मुस्लिम युवक हिंदू लड़की को लेकर शादी करने के लिए जिला न्यायालय पहुंचा। जहां पहचान उजागर होने पर वकीलों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवक की पिटाई करने के बाद वकीलों ने युवक पर लव जिहाद करने का आरोप लगाया।
लोगों ने सीएसपी को दी जानकारी
मिली जानकारी के मुताबिक पूरी घटना शुक्रवार शाम की है। जहां शुक्रवार शाम कोर्ट में वकीलों की हड़ताल होने की वजह से पहले से ही दलील और बहस का काम ठप पड़ा था। वकील अपने चेंबर में बैठकर पुरानी फाइलें निपटा रहे थे। इसी बीच एक मुस्लिम युवक एक ब्राह्मण लड़की को लेकर एक अधिवक्ता के चेंबर में जा पहुंचा। अधिवक्ता ने युवक को बताया कि, स्टांप पर शादी पूरी तरह से प्रतिबंध और बंद है। जिस पर युवक अधिवक्ताओं से बहस करने लगा। अधिवक्ताओं को शक हुआ तो उन्होंने उससे उसका आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड देखने पर मालूम हुआ कि, युवक मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखता है। इसके बाद देखते ही देखते सभी अधिवक्ता इकट्ठे हो गए। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिस वक्त युवक की पिटाई हो रही थी। उसी वक्त किसी ने पूरे घटना की सूचना सीएसपी रितु उपाध्याय को दी।
युवक का कराया मेडिकल
Rewa Love Jihad: सीएसपी ने तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू को रवाना किया। युवक की पिटाई की सूचना पाकर सरकारी गाड़ी छोड़कर टीआई स्कूटी लेकर ही मौके पर पहुंचे। जहां आक्रोशित भीड़ के बीच से युवक युवती को निकाल कर बड़ी मुश्किल से थाने ला पाए। थाने लाने के कुछ ही देर बाद युवक को बंदूक धारी पुलिसकर्मी कड़ी सुरक्षा के बीच एमएलसी के लिए अस्पताल लेकर गए हैं। जहां युवक का मेडिकल कराया जाना है। वहीं पूरी घटना का वीडियो भी निकल कर सामने आया है। जिसमें पुलिसकर्मी युवक को भीड़ के बीच से निकालकर गाड़ी में बिठाने के लिए दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। पूरे मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि युवक और युवती शादी करने के लिए कोर्ट परिसर में पहुंचे थे। विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस उन्हें थाने लेकर पहुंची है। युवक का मेडिकल कराया। आगे आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Web Title: Lawyers beat up a young man who came to court to marry his girlfriend, video surfaced
रीवा
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am