Wife Killed Her Husband: कातिल बनी पत्नी, प्रेमी के लिए महिला ने खुद उजाड़ा अपना सुहाग, गला घोंटकर की पति की निर्मम हत्या और फिर…
Wife Killed Her Husband: कातिल बनी पत्नी, प्रेमी के लिए महिला ने खुद उजाड़ा अपना सुहाग, गला घोंटकर की पति की निर्मम हत्या और फिर…

Wife Killed Her Husband/ Image Credit: IBC24
- पत्नी ने गला दबाकर पति की हत्या की।
- प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या।
- पुलिस ने पत्नी और प्रेमी को हिरासत में लिया।
रीवा। Wife Killed Her Husband: रीवा जिले के गुढ़ थाना अंतर्गत हरदी गांव में बीती रात पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पत्नी ने अपनी सास को बताया कि, पति की तबियत ठीक नहीं लग रही है। मां ने जाकर बेटे को नजदीक से देखा तो बेटा मृत अवस्था में पड़ा था। जिसके बाद घरवालों को सूचना दी गई। आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
वहीं घटना की जानकारी देते मृतक मोहन साकेत के पिता शंभू साकेत ने बताया कि, घटना करीब रात 8 बजे की हल्की- हल्की बारिश हो रही थी। घर के सभी सदस्य सो गए थे। तभी बहु अपनी सास के पास आ कर बोली कि आपके बेटे की तबीयत ठीक नहीं लग रही है। जिसके बाद तत्काल पड़ोसियों को बताया और हॉस्पिटल ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक बेटे की मृत्यु हो चुकी थी।
सास ने कहा तुमने मेरे बेटे को मार डाला है। क्योंकि परिजनों को पहले से पता था कि बहु कई सालों से घर में किसी गैर मर्द को बुलाया करती थी। जिसका नाम भूरा मुड़हा है और पड़ोस के गांव महाडांड़ी का निवासी था उसको भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतक युवक के तीन बच्चे है जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। युवक की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व लक्ष्मी साकेत से ग्राम पड़खुरी जिला सीधी में हुई थी।
Wife Killed Her Husband: मौके पर पहुंची पुलिस ने जब पूछताछ शुरू की तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मर्ग पंजीबद्ध कर शव को पीएम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेज दिया है और आरोपी पत्नी और प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जिसके बाद आए हुए साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Web Title: Wife and her lover brutally murdered her husband by strangling him
रीवा
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pmमप्र : सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की घर में गला रेतकर हत्या, घरेलू सहायक पर संदेह
30 Sept 2026 | 5:17 pm