BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

MP Teacher Viral Video : सुधरने को तैयार नहीं हेडमास्टर! नशे की हालत में स्कूल पहुंच कर की बदसलूकी, बहाली के दो महीने बाद फिर दोहराई वही शर्मनाक हरकत

मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक शासकीय स्कूल के हेडमास्टर का शराब के नशे में शिक्षकों से अभद्र व्यवहार करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। …

MP Teacher Viral Video

MP Teacher Viral Video

Sneha Singh
Published: 31 Jan 2026 | 9:20 pmModified: 31 Jan 2026 | 9:27 pm
HIGHLIGHTS
  1. सतना जिले के शासकीय स्कूल में हेडमास्टर का शराब के नशे में अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल। ।
  2. दो महीने पहले नशे की हालत में निलंबित होने के बावजूद दोबारा उसी स्कूल में दी गई थी जिम्मेदारी।
  3. उसी स्कूल में दी गई थी जिम्मेदारी। घटना के बाद ग्रामीणों व अभिभावकों में भारी आक्रोश, शिक्षा विभाग पर उठे सवाल।

सतना : मध्य प्रदेश के सतना जिले से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक और मामला सामने आया है। उचेहरा विकासखंड के परसमनिया पहाड़ी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कुरेही के हेडमास्टर जयपाल दिनकर एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। हेडमास्टर एक बार फिर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल परिसर में अन्य शिक्षकों से अभद्र भाषा में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। खास बात यह है कि दो महीने पहले शराब के नशे में सस्पेंड होने के बाद बहाल हुए हेडमास्टर ने वही हरकत दोबारा दोहरा दी।

Teacher Drunk in School दो महीने पहले किए गए थे निलंबित

दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हेडमास्टर जयपाल दिनकर नशे की हालत में स्कूल परिसर में मौजूद अन्य शिक्षकों से अभद्र भाषा में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनका व्यवहार पूरी तरह अमर्यादित नजर आ रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले 25 नवंबर 2025 को भी हेडमास्टर शराब के नशे में सड़क किनारे बेसुध हालत में पाए गए थे, जिसके बाद तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उन्हें निलंबित कर दिया गया था।

Viral Video Satna अभिभावकों में भारी आक्रोश

हाल ही में बहाली के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें फिर से उसी स्कूल का प्रभार सौंप दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि इस तरह के गैर-जिम्मेदार और अनुशासनहीन शिक्षक को दोबारा जिम्मेदारी देना शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है, खासकर तब जब मामला बच्चों के भविष्य से जुड़ा हो। फिलहाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बावजूद शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से किसी ठोस कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: यह मामला मध्य प्रदेश के सतना जिले के उचेहरा विकासखंड से सामने आया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Drunk Headmaster Sparks Fresh Controversy in Satna Government School

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am