BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sagar Fake DSP Arrest: फर्जी DSP गैंग का भंडाफोड़! बिना नंबर की गाड़ी, फर्जी वर्दी और बड़ी-बड़ी बातें… लेकिन चाय कैफे में ऐसे बदल दी पूरी कहानी

Sagar Fake DSP Arrest: फर्जी DSP गैंग का भंडाफोड़! बिना नंबर की गाड़ी, फर्जी वर्दी और बड़ी-बड़ी बातें… लेकिन चाय कैफे में ऐसे बदल दी पूरी कहानी

Sagar Fake DSP Arrest

Sagar Fake DSP Arrest

tikesh Kumar
Published: 19 Feb 2026 | 7:54 amModified: 19 Feb 2026 | 7:58 am
HIGHLIGHTS
  1. मध्य प्रदेश में बड़ा खुलासा
  2. फर्जी DSP बनकर घूम रहा था ठग
  3. चाय कैफे से हुआ गिरफ्तार

सागर: Sagar Fake DSP Arrest:  मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस की वर्दी में फर्जी DSP बनकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिले की शाहगढ़ थाना पुलिस ने नकली DSP सहित दो नकली पुलिस आरक्षकों को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। चार माह पहले भी यही नकली DSP, नकली टीआई के भेष में ग्वालियर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा था।

फर्जी DSP समेत दो नकली आरक्षक दबोचे (Sagar Fake DSP Case)

Sagar Fake DSP Arrest:  दरअसल पुलिस के अनुसार फरियादी ने सूचना दी थी कि शिवम चतुर्वेदी नाम का शख्स खुद को जबलपुर में पदस्थ DSP बताकर लोगों को प्रभावित करता था। उसके साथ दो युवक फर्जी पुलिस आरक्षक बनकर चलते थे। फरियादी युवक को होमगार्ड में नौकरी दिलाने का प्रलोभन दिया गया था। इसके बदले 1 लाख रुपये की मांग की गई थी। तय योजना के अनुसार आरोपी बिना नंबर की नई बोलेरो गाड़ी से सागर जिले के शाहगढ़ पहुंचे और वहां एक चाय कैफे में बैठकर धौंस जमाने लगे। लेकिन सामने बैठा फरियादी युवक उनकी हर बात गौर से सुनता रहा। उसे वर्दी, गाड़ी और बातचीत सब कुछ बनावटी सा लगा। शक गहराया तो उसने चुपचाप असली पुलिस को सूचना दे दी। कुछ ही देर में चाय कैफे के बाहर असली पुलिस पहुंच गई और समय रहते कार्रवाई कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

शाहगढ़ थाना की ताबड़तोड़ कार्रवाई (Fake DSP Arrest M)

Sagar Fake DSP Arrest:  जांच में सामने आया कि आरोपी पुलिस जैसी वर्दी पहनकर और नई बिना नंबर की बोलेरो में घूमकर लोगों पर प्रभाव डालते थे। बातचीत के दौरान वे विभागीय प्रक्रिया और पदस्थापना का हवाला देकर भरोसा जीतने की कोशिश करते थे। पुलिस ने शिवम चतुर्वेदी (नकली DSP), निवासी सागर, राजकुमार ठाकुर (नकली आरक्षक) और सतीश सिंह ठाकुर (नकली आरक्षक), दोनों निवासी बरही, जिला जबलपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2025 में भी यही नकली DSP शिवम चतुर्वेदी ग्वालियर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा था। उस समय वह नकली टीआई के भेष में अपने चार साथियों के साथ हाईवे पर वाहन चेकिंग कर वसूली की फिराक में था। लेकिन उससे पहले ही गैंग का पर्दाफाश हो गया था। सागर में भी ठगी के रुपये ले पाते, उससे पहले ही असली पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। फिलहाल सागर पुलिस ने जनता से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी तरह के प्रलोभन या पैसों की मांग से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस मामले में एक युवक खुद को DSP बताकर लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांग रहा था। पुलिस ने उसे और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Sagar Fake DSP Arrest

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई

01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm