Sagar News: सीएम राइस स्कूल में शिक्षक ने की नाबालिग छात्राओं से अभद्रता! जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम गठित
Teacher misbehaved with a Girl student: प्राचार्य दुबे ने बताया कि इससे पहले जब छात्राओं ने शिकायत की थी, तब उन्होंने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण …

Teacher misbehaved with a Girl student, image source: ibc24
- शिक्षक आदित्य पांडेय पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप
- शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग
- कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को पत्र
सागर: Teacher misbehaved with a Girl student, सागर में सीएम राइस स्कूल की कक्षा 10वीं की छात्राओं ने स्कूल के एक शिक्षक आदित्य पांडेय पर अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने इस संबंध में स्कूल प्राचार्य वी.के. दुबे को लिखित शिकायत सौंपी है और शिक्षक को स्कूल से हटाने की मांग की है।
बताया गया है कि इससे पहले भी छात्राएं उक्त शिक्षक के खिलाफ इसी तरह की शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस बार दोबारा शिकायत सामने आने पर प्राचार्य दुबे ने तत्काल एक चार सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है, जो तीन दिन के भीतर पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को पत्र
sagar news प्राचार्य दुबे ने बताया कि इससे पहले जब छात्राओं ने शिकायत की थी, तब उन्होंने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को पत्र भेजा था, लेकिन संबंधित शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
इधर, इस मामले पर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण की सहायक संचालक ने कहा कि उन्हें अभी तक इस प्रकरण से जुड़ी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर शिकायत मिलती है तो नियमानुसार जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक ने सभी आरोपों को निराधार बताया
sagar news वहीं, शिक्षक आदित्य पांडेय ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि स्कूल स्टाफ के कुछ लोग निजी द्वेष भावना के कारण छात्राओं से झूठी शिकायतें करवा रहे हैं। यह सब एक साजिश का हिस्सा है। अब देखना होगा कि जांच समिति की रिपोर्ट में क्या निष्कर्ष सामने आते हैं और छात्राओं को न्याय मिल पाता है या नहीं।

लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Teacher misbehaved with a minor student in CM Rice School! Four Rayat team Tithe for investigation
सागर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm