CG Government Employee Suspended: सक्ती जिले में 2 घंटे तक बंद रहा मतदान.. जिला निर्वाचन अधिकारी ने 4 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, मचा हड़कंप
यहाँ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। चुनावी ड्यूटी के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही …
CG Government Employee Suspended | Image- J
- मतदान में लापरवाही पर कलेक्टर की सख्ती, पीठासीन अधिकारी सहित तीन निलंबित
- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पक्षपात का आरोप, मतदान बाधित, ग्रामीणों ने किया हंगामा
- ग्राम पंचायत रनपोटा में मतदान विवाद, दो घंटे तक रुकी चुनाव प्रक्रिया
CG Government Employee Suspended: सक्ती: यहाँ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। चुनावी ड्यूटी के दौरान निर्वाचन कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण यह कार्रवाई की गई है। मामला जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रनपोटा का है, जहां मतदान के दौरान पीठासीन अधिकारी सहित अन्य कर्मचारियों पर एक विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का गंभीर आरोप लगा था। इस दौरान दो घंटे तक मतदान प्रक्रिया बाधित रही, जिसके बाद कलेक्टर ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निलंबित कर दिया।
Chhattisgarh Panchayat Election 2025
दरअसल, आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सक्ती जिले के मालखरौदा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रनपोटा में मतदान के दौरान भारी हंगामा हो गया। यहां के ग्रामीणों ने चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों पर पक्षपात करने का गंभीर आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। आरोप था कि अधिकारी एक विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करवा रहे थे, जिससे आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई, और कुछ लोगों ने पीठासीन अधिकारी से अभद्रता भी की।
CG Government Employee Suspended: गुस्साए ग्रामीण बूथ केंद्र के बाहर धरने पर बैठ गए और चुनाव रद्द करने की मांग करने लगे। प्रशासन द्वारा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे और मतदान लगभग दो घंटे तक बाधित रहा। अंततः अधिकारियों और प्रशासन द्वारा समझाइश देने के बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू हो सकी।
Read Also: कारोबारों की जरूरतें पूरी करने के लिए 20 ऑद्योगिक स्मार्ट शहरों का विकास किया जा रहा: गोयल
मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कार्रवाई करते हुए पीठासीन अधिकारी बोदराम पटेल और मतदान अधिकारी कृपासिंधु, लक्ष्मीकांत पटेल तथा सलीमुद्दीन खान को कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान अधिकारियों को निलंबित कर दिया, क्योंकि उन पर एक विशेष प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कराने का आरोप था।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CG Government Employee Suspended, Chhattisgarh Panchayat Election 2025
सक्ती
और भी पढ़ें ›
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm