Chhattisgarh Patwari Suspend News: अवैध प्लाटिंग पर पटवारी ने मूंद ली थी आंखे, सरकारी जमीन पर बनाया रास्ता.. कलेक्टर ने किया सस्पेंड
जिले में अवैध रूप से प्लाटिंग कर जमीन की खरीद-बिक्री का खेल लगातार जारी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण अवैध प्लाटिंग करने वालों का …
Chhattisgarh Sakti Patwari Suspend News
- पटवारी संतोष कहरा निलंबित: अवैध प्लाटिंग और लापरवाही पर कलेक्टर ने की सख्त कार्रवाई
Chhattisgarh Sakti Patwari Suspend News : सक्ति: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने पटवारी संतोष कहरा को निलंबित कर दिया है। पटवारी संतोष कहरा जिले के बाराद्वार तहसील क्षेत्र के भुरसीडीह हल्का नंबर 8 में पदस्थ था, जहां बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग का खेल चल रहा था। साथ ही, सरकारी जमीन पर अवैध रूप से रास्ता बनाया गया था। इसके बावजूद पटवारी ने न तो इस संबंध में कोई जानकारी दी और न ही इस पर रोक लगाने के लिए कोई कार्रवाई की। मामला कलेक्टर के संज्ञान में आने के बाद, कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरतने के कारण कलेक्टर ने उसे निलंबित कर दिया।
अवैध प्लाटिंग के मामले में अधिकारियों को गुमराह करने और लापरवाही बरतने के चलते पटवारी संतोष कहरा पर यह कार्रवाई की गई है। दरअसल, बाराद्वार तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भुरसीडीह के हल्का नंबर 8 में अवैध रूप से प्लाटिंग की जा रही थी। इसकी जानकारी होने के बावजूद पटवारी ने कोई कदम नहीं उठाया और न ही उच्च अधिकारियों को इसकी सही सूचना दी।
Chhattisgarh Sakti Patwari Suspend News : गौरतलब है कि जिले में अवैध रूप से प्लाटिंग कर जमीन की खरीद-बिक्री का खेल लगातार जारी है। राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की उदासीनता के कारण अवैध प्लाटिंग करने वालों का हौसला बुलंद होता जा रहा है। प्रशासन द्वारा इस तरह की लापरवाहियों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Sakti Patwari Suspend News, Collector's action for ignoring illegal plotting
सक्ती
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm