BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Sakti District Latest News: डभरा का खंड शिक्षा अधिकारी घर पर चला रहा है क्लिनिक!.. मरीजों का इलाज करते वीडियो वायरल, शुरू हुई विभागीय जांच

एक ओर जहां प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर एक शिक्षा अधिकारी का इस प्रकार से चिकित्सा पेशे में अनधिकृत रूप …

satya prakash
Published: 24 May 2025 | 10:07 pmModified: 24 May 2025 | 10:07 pm
HIGHLIGHTS
  1. बीईओ का क्लीनिक चलाने का वीडियो वायरल, बिना डिग्री अवैध इलाज करने के आरोप।
  2. जिला शिक्षाधिकारी ने गठित की जांच टीम, 7 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश।
  3. शिक्षा विभाग की छवि धूमिल, अधिकारी पर शिक्षा व्यवस्था नजरअंदाज करने के आरोप।

 

Sakti Block Education Officer Viral Video: सक्ती: कुछ दिन पहले सक्ती जिले के शिक्षा विभाग से जुड़े एक अधिकारी का ऐसा कारनामा उजागर हुआ था जो फिलहाल इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: Korba Nagar Nigam Commissioner: निगम आयुक्त जायेंगे प्रशिक्षण लेने IAS अकादमी मसूरी.. अपर कमिश्नर विनय मिश्रा को मिली अस्थाई कमान

दरअसल जिले के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) श्याम लाल वारे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अपने निजी आवास पर मरीजों का इलाज करते हुए नजर आ रहे थे। मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षाधिकारी ने जांच टीम गठित कर सात दिवस के अंदर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है। जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Sakti Block Education Officer Viral Video: जानकारी के मुताबिक, श्याम लाल वारे वर्तमान में डभरा शिक्षा विभाग में बीईओ के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन उनका ध्यान शिक्षा व्यवस्था सुधारने की बजाय निजी क्लीनिक संचालन में अधिक है। बताया जा रहा है कि वह बिना किसी वैध पंजीकरण के अपने घर में क्लीनिक चला रहे हैं। यहां बाकायदा मरीजों का इलाज भी किया जाता है। यह कार्य न केवल अवैध है, बल्कि ग्रामीणों की जान से भी सीधा खिलवाड़ भी है। उन्हें न तो मेडिकल की कोई डिग्री प्राप्त है और न ही क्लीनिक चलाने की कोई कानूनी अनुमति।

Read Also: Naxalites Encounter Ground Zero: जहां मारा गया नक्सलियों का सरदार 'बसवाराजू' वहां पहुंची IBC24 की टीम.. 11 घंटो में 45 किलोमीटर का पैदल सफर.. देखें पूरा मंजर..

एक ओर जहां प्रदेश सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर एक शिक्षा अधिकारी का इस प्रकार से चिकित्सा पेशे में अनधिकृत रूप से शामिल होना विभाग की छवि को धूमिल कर रहा है। इस पूरे मामले में शासन-प्रशासन की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षाधिकारी ने कहा कि जांच टीम गठित की गई है। जांच के बाद रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन आगे भेजा जाएगा।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: जवाब: बीईओ श्याम लाल वारे पर बिना मेडिकल डिग्री और पंजीकरण के अपने घर पर अवैध रूप से क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करने का आरोप है। यह कार्य शिक्षा विभाग के नियमों का उल्लंघन और कानूनन अपराध है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Sakti Block Education Officer Viral Video, Education officer is running illegal clinic at his residence Education officer is running illegal clinic at his residence

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm