Sakti Suspected Death Update: सक्ति में दी गई दो लोगों की बलि?.. सामने आई शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट, तंत्र-मंत्र के बीच कल बरामद हुई थी लाशें
Sakti Suspected Death Update सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांडुलडीह गांव में रहने वाले गोंड परिवार के 6 सदस्य संदिग्ध अवस्था में बंद कमरे में पाए गए थे।

Sakti Suspected Death Update
Sakti Suspected Death Update: सक्ति: जिले के तांदुल डीह गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दो युवकों की मौत के मामले में डाक्टरों ने बड़ा खुलासा किया है। शॉर्ट पीएम के आधार पर डॉक्टरों का कहना है कि दोनों मृतकों के शरीर में आंशिक रूप से जहर का अंश पाया गया है। मृतकों की मौत का कारण दम घुटना भी है। हालांकि डॉक्टर्स स्पष्ट रूप से यह नहीं कह पा रहे हैं।
पीएम करने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकेगा। डॉक्टर ने यह भी कहा है कि मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखे गए परिवार के सभी चारों सदस्यों की हालत पहले से काफी बेहतर है और जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है। ऐसे में अब पुलिस की जांच को तेजी मिल सकती है क्योंकि पुलिस की पूरी जांच मृतक के परिवारों के बयान पर टिकी हुई है। ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब सिर्फ मृतक के परिजनों के पास ही है।
प्रेमिका ने बंद की बातचीत तो नाराज प्रेमी ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात
Sakti Suspected Death Update गौरतलब हैं कि, सक्ति जिले के बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांडुलडीह गांव में रहने वाले गोंड परिवार के 6 सदस्य संदिग्ध अवस्था में बंद कमरे में पाए गए थे। बताया जाता है कि परिवार में 55 वर्षीय एक महिला फिरित बाई, उसके तीन बेटे विक्की विक्रम और विशाल तथा दो बेटियां चंद्रिका और अमृता साथ रहती थी। परिवार के लोग अक्सर पूजा अर्चना में लीन रहते थे। पिछले चार पांच दिनों से परिवार के 6 सदस्यों का गांव में आना जाना कम था। परिवार के लोग अक्सर घर में रहते थे। कल सुबह से घर का दरवाजा बंद था। दोपहर बाद आसपास के लोगों ने घर के अंदर से अजीबोगरीब आवाज़ सुनी। तब गांव के लोगों ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं खुलने पर गांव के कुछ युवक घर की छप्पर पर पहुंचे और टीन का शेड हटाकर अंदर झांका तो उनके होश उड़ गए। जमीन पर दो युवकों की लाश पड़ी थी और बाकी के सदस्य पागलों सा बर्ताव कर रहे थे। गांव वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक घर का दरवाजा खुलवाया। इस दौरान घर के भीतर 28 वर्षीय विक्की गोंड और 26 वर्षीय विक्रम गोंड की लाश पड़ी हुई थी। घर में पूजा का सामान बिखरा हुआ था और परिवार के बाकी सदस्य पागल जैसी हरकतें कर रहे थे। पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पीएम के लिए रवाना किया तो वहीं परिवार के बाकी सदस्यों का रेस्क्यू कर पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। घटना के बाद से परिवार के सदस्य बात करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में पुलिस अब तक परिवार के प्रत्यक्षदर्शी सदस्यों का बयान दर्ज नहीं कर पाई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Dead bodies were found from the houses of people involved in tantra mantra sadhna
सक्ती
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm