Sakti News: झाड़ियों में छिपकर लड़की का इंतजार कर रहे थे युवक, पास आते ही किया नाबालिग से गैंगरेप, तीन आरोपी गिरफ्तार
Sakti News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा पुलिस ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया …

- दादा-दादी के लिए टिफिन पहुंचाने खेत जा रही थी नाबालिग
- परिजनों ने डभरा थाने में दर्ज कराई थी शिकायत
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म
सक्ती: Sakti News, छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा पुलिस ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने वाले एक नाबालिग सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते दिनों नाबालिग लड़की अपनी दादा दादी के लिए टिफिन लेकर खेत जा रही थी। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत परिजनों ने डभरा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच कर आरोपी रोशन साहू, कन्हैया यादव व एक नाबालिग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
दादा-दादी के लिए टिफिन पहुंचाने खेत जा रही थी नाबालिग
दरअसल, पीड़िता के परिजनों ने डभरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 अप्रैल को जब नाबालिग लड़की अपनी दादा दादी के लिए टिफिन पहुंचाने खेत जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में तीनों आरोपी झाड़ी में छुपकर पीड़िता के आने का इंतजार कर रहे थे। जब लड़की वहां पहुंची तब नाबालिग द्वारा दुष्कर्म किया गया और आरोपी रोशन और कन्हैया यादव के द्वारा वीडयो बना लिया गया।
इसके बाद पीड़िता को वीडियो वॉयरल करने की धमकी देकर दोनों आरोपी ने भी दुष्कर्म किया। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने डभरा थाना में दर्ज कराई थी। जिस पर डभरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और अब उन्हे जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: The youth were waiting for the girl hiding in the bushes, as soon as she came near they gang-raped the minor, three accused arrested
सक्ती
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm