संत कबीर नगर में पुलिस में शिकायत करने जा रहे बुज़ुर्ग की हमलावरों की पिटाई से मौत, दो परिजन घायल
संत कबीर नगर में पुलिस में शिकायत करने जा रहे बुज़ुर्ग की हमलावरों की पिटाई से मौत, दो परिजन घायल
संत कबीर नगर (उप्र), 14 जून (भाषा) संत कबीर नगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र में शनिवार को एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने जा रहे एक बुजुर्ग की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और उसके दो परिवार के सदस्यों को घायल कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
मेंहदावल के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान संत बली यादव (75) और घायलों की पहचान दुर्गेश यादव एवं भगवानदास यादव के रूप में की गयी है तथा तीनों व्यक्ति एक ही परिवार के थे।
सिंह के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को हुए विवाद के बाद हुई है। संत बली यादव अपने आम के बगीचे में थे, तभी अमरडोभा गांव के श्यामधर ने कथित तौर पर कुछ आम तोड़ दिए। संत बली यादव ने इसका विरोध किया, जिसके कारण झड़प हुई, जिसे बाद में शांत करा दिया गया। हालांकि, शनिवार दोपहर को विवाद फिर बढ़ गया।
थाना प्रभारी ने बताया, ‘‘संत बली यादव अपने बेटे भगवानदास और पोते दुर्गेश यादव के साथ शुक्रवार की घटना के संबंध में श्यामधर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए थाने जा रहे थे। इसी बीच उनके इरादे जानने के बाद श्यामधर ने कई साथियों के साथ मिलकर तीनों को रोक लिया। हमलावरों ने संत बली, उनके बेटे भगवानदास और पोते दुर्गेश यादव को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।’’
उन्होंने कहा कि हमले में संत बली यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में श्यामधर और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
भाषा सं आनन्द राजकुमार
राजकुमार
लेखक के बारे में
Web Title: संत कबीर नगर में पुलिस में शिकायत करने जा रहे बुज़ुर्ग की हमलावरों की पिटाई से मौत, दो परिजन घायल
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm