BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

संत कबीर नगर में ब्रिटिश मूल के मौलाना के अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

संत कबीर नगर में ब्रिटिश मूल के मौलाना के अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

संत कबीर नगर में ब्रिटिश मूल के मौलाना के अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर
Bhasha
Published: 26 Apr 2026 | 4:37 pmModified: 26 Apr 2026 | 4:37 pm

संत कबीर नगर (उप्र), 26 अप्रैल (भाषा) संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद कस्बे की मीट मंडी में ब्रिटिश मूल के मौलाना शमशुल हुदा के मदरसे पर रविवार को बुलडोजर कार्रवाई की गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मदरसे को आज ही ध्वस्त कर दिया जाएगा।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) हृदय राम तिवारी ने बताया कि भारी पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की जा रही है क्योंकि मदरसे की जमीन सरकारी भूमि पर थी और उसका नक्शा भी स्वीकृत नहीं था।

मौलाना शमशुल हुदा को 2013 में ब्रिटेन की नागरिकता मिली थी। उसने संत कबीर नगर में यह मदरसा बनवाया था। एटीएस और ईडी जैसी एजेंसियों की जांच में अवैध विदेशी धन और आतंकी गतिविधियों को वित्तीय मदद देने के मामले सामने आए थे। इसके बाद खलीलाबाद कोतवाली में मौलाना शमशुल हुदा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

एसडीएम ने बताया कि तोड़फोड़ आदेश के खिलाफ मदरसा समिति ने आयुक्त न्यायालय में अपील की थी, जिसे शनिवार को खारिज कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि अब इस मामले में किसी भी अदालत में कोई केस लंबित नहीं है, इसलिए कार्रवाई शुरू की गई।

कार्रवाई के दौरान एडीएम जय प्रकाश, एसडीएम हृदय राम तिवारी और सीओ प्रियम राजशेखर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: संत कबीर नगर में ब्रिटिश मूल के मौलाना के अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर

People also search for:UP British Maulana Madrasa
शहर की खबरें
कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

कमलनाथ के पिता की जमीन फर्जी वसीयत से हड़पने का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:16 pm
कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

01 Oct 2026 | 9:09 pm
महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

महात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल

01 Oct 2026 | 8:32 pm
मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

मिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल

01 Oct 2026 | 8:27 pm
तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

तेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान

01 Oct 2026 | 8:21 pm
नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

नीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा

01 Oct 2026 | 8:06 pm
सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

सामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश

01 Oct 2026 | 7:57 pm
गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

गोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय

01 Oct 2026 | 7:55 pm