संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या
संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या
संत कबीर नगर (उप्र), 20 जून (भाषा) संत कबीर नगर जिले के दुधारा थाना क्षेत्र के पचतोरवा गांव में एक युवक की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुशील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान पचतोरवा गांव निवासी असगर अली के बेटे मोहम्मद इब्राहिम (20) के रूप में हुई है।
सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को इब्राहिम और उसके साथी गांव के ही जीशान के बीच मोबाइल फोन को लेकर तीखी बहस हुई थी।
उन्होंने बताया, 'शुक्रवार को जिशान और उसका भाई वसीम गांव पहुंचे, जिसके बाद जीशान और इब्राहिम के बीच झड़प हो गई। झगड़े के दौरान जिशान ने कथित तौर पर मोहम्मद इब्राहिम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आई।'
एएसपी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल इब्राहिम को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने दम तोड़ दिया। जीशान और वसीम दोनों फिलहाल फरार हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इब्राहिम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
भाषा सं आनन्द नरेश
नरेश
लेखक के बारे में
Web Title: संत कबीर नगर में युवक की धारदार हथियार से हत्या
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm