संत कबीर नगर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो किशोर समेत तीन लोग हिरासत में
संत कबीर नगर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो किशोर समेत तीन लोग हिरासत में
संत कबीर नगर (उप्र), आठ मार्च (भाषा) संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म के आरोप में दो किशोर समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बालिग आरोपी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर कारागार भेज दिया गया है, जबकि दोनों नाबालिगों को बाल संरक्षण गृह भेजा गया है।
मेहदावल के पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वदमन सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां ने शनिवार को दी तहरीर में आरोप लगाया कि दो नाबालिग समेत तीन लोगों ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार की मध्य रात उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार को बखिरा थाना क्षेत्र के भैसमथान गांव से तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अभिषेक (19) को जेल भेज दिया गया है, जबकि 17 वर्ष से कम उम्र के दोनों नाबालिगों को बाल संरक्षण गृह भेजकर मामले में विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
भाषा सं आनन्द खारी
खारी
लेखक के बारे में
Web Title: संत कबीर नगर में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो किशोर समेत तीन लोग हिरासत में
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›कांग्रेस के छोटे नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेता: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव
01 Oct 2026 | 9:09 pmमहात्मा गांधी के जीवन और योगदान को समझें विद्यार्थी : राज्यपाल
01 Oct 2026 | 8:32 pmमिर्जापुर में स्कूल भवन का निर्माण शुरू, दिव्या मित्तल ने परियोजना में देरी पर उठाए थे सवाल
01 Oct 2026 | 8:27 pmतेज डीजे से छात्रा की मौत के मामले में उच्च न्यायालय ने लिया स्वत: संज्ञान
01 Oct 2026 | 8:21 pmनीला ड्रम कांड : दोषी मुस्कान-साहिल की जेल में काउंसलिंग, 14 अक्टूबर को सजा
01 Oct 2026 | 8:06 pmसामाजिक न्याय ‘भाजपाई आपातकाल’ के दौर से गुजर रहा : अखिलेश
01 Oct 2026 | 7:57 pmगोरखपुर में जलभराव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दे सरकार : अजय राय
01 Oct 2026 | 7:55 pmउप्र के मुख्य सचिव ने एक्सप्रेसवे समेत अहम परियोजनाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए
01 Oct 2026 | 7:47 pm