BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

उप्र : संत कबीरनगर में ट्रेन में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में दहशत

उप्र : संत कबीरनगर में ट्रेन में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में दहशत

उप्र : संत कबीरनगर में ट्रेन में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में दहशत
Bhasha
Published: 17 May 2025 | 7:38 pmModified: 17 May 2025 | 7:38 pm

संत कबीरनगर, 17 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिला मुख्यालय के खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के पास शनिवार अपराह्न को अंत्योदय एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 22551) में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों के बीच दहशत फैल गई, जिसके कारण उन्हें ट्रेन से उतरना पड़ा।

यह घटना शनिवार अपराह्न करीब दो बजे हुई, जब दरभंगा से जालंधर जा रही ट्रेन खलीलाबाद स्टेशन के बाहरी सिग्नल के पास रुकी। अधिकारियों ने बताया कि इस अप्रत्याशित ठहराव और आग लगने की अफवाह के कारण अफरा-तफरी मच गई, क्योंकि यात्री घबराए हुए ट्रेन की आपातकालीन खिड़कियों और दरवाजों से कोच से बाहर निकलने लगे।

आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की एक टीम भी मौके पर पहुंची।

खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के अधीक्षक आशीष कुमार गौर ने स्पष्ट किया कि ट्रेन का रुकना किसी यात्री के द्वारा आपातकालीन चेन खींचने के कारण हुआ था, न कि वास्तव में आग लगने के कारण।

गौर ने कहा, 'आग नहीं लगी थी और ट्रेन ने करीब 30 मिनट रुकने के बाद अपनी यात्रा फिर से शुरू कर दी।'

गौर ने बताया कि अफरा-तफरी के बावजूद सभी यात्री सुरक्षित रहे।

भाषा

सं, आनन्द, रवि कांत रवि कांत

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: उप्र : संत कबीरनगर में ट्रेन में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में दहशत

People also search for:UP Train Alarm
शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

यूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी

01 Oct 2026 | 11:36 pm
हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

हिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत

01 Oct 2026 | 11:29 pm
गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

गाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

01 Oct 2026 | 11:11 pm
महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

महिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप

01 Oct 2026 | 11:05 pm
एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

एएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी

01 Oct 2026 | 10:22 pm
गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

गाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद

01 Oct 2026 | 10:06 pm
सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 9:54 pm