उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
संत कबीर नगर, आठ फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिले में एक नाबालिग छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना खलीलाबाद क्षेत्र की है।
उन्होंने बताया कि 12वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा से दोनों भाइयों ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
खलीलाबाद थानाध्यक्ष (एसएचओ) पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि एक आरोपी की पीड़िता से दोस्ती थी और वह उनकी बेटी को कथित तौर पर एक होटल में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया और उसका एक अश्लील वीडियो भी बनाया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने वह वीडियो अपने भाई को दे दिया और दूसरे भाई ने भी पीड़िता को ब्लैकमेल कर कथित तौर पर उससे दुष्कर्म किया।
पांडेय ने बताया कि पीड़िता ने अपने परिवार को आपबीती बतायी, जिसके बाद उसके परिवार ने प्राथमिकी दर्ज कराई।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान विवेक कुमार गौतम (20) और आजाद कुमार (18) के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
भाषा सं सलीम जितेंद्र
जितेंद्र
लेखक के बारे में
Web Title: उत्तर प्रदेश: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm