उप्र : रिश्तेदार के घर आई युवती ने आत्महत्या की
उप्र : रिश्तेदार के घर आई युवती ने आत्महत्या की
संत कबीरनगर, 13 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर जिला मुख्यालय के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक युवती ने कथित तौर पर कमरे की छत से लटककर आत्महत्या कर ली।
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजित चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिली कि पिपरा हसनपुर गांव में एक रिश्तेदार के घर आई ममता नामक युवती का शव पंखे से लटकता मिला है।
चौहान के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि मृतका बस्ती जिले के मुंडेरवा गांव की रहने वाली थी और दो दिन पहले खलीलाबाद में अपने रिश्तेदार के घर आई थी।
चौहान ने युवती के परिजनों के हवाले से बताया कि वह अवसाद में थी, जिसके चलते उसने यह कठोर कदम उठाया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
भाषा
सं आनन्द पारुल
पारुल
लेखक के बारे में
Web Title: उप्र : रिश्तेदार के घर आई युवती ने आत्महत्या की
SANT KABIR NAGAR
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pmएएमयू में छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
01 Oct 2026 | 10:22 pmगाजीपुर में हथियार तस्करी के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, 19 तमंचे बरामद
01 Oct 2026 | 10:06 pmसोनभद्र में डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 9:54 pm