#SarkarOnIBC24: Arvind Kejriwal की बढ़ी मुश्किल, दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल पर चलेगा केस
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के दंगल में अब करीब 20 दिन बचे हैं। 5 फरवरी दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग है।

Delhi Assembly Election 2025 / Image Credit : IBC24
नई दिल्ली : Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली के दंगल में अब करीब 20 दिन बचे हैं। 5 फरवरी दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर वोटिंग है। जिसके लिए बीजेपी-कांग्रेस और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनाव मैदान में है। मगर ऐन चुनाव से पहले केजरीवाल की टेंशन बढ़ गई है।
दिल्ली के दंगल में वार-पलटवार के बीच नामांकन भरने का सिलसिला भी जारी है। बुधवार के दिन भी बीजेपी- कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के दर्जन भर से अधिक नेताओं ने नामांकन भरा, लेकिन सबसे ज्यादा गहमागहमी और चर्चा नई दिल्ली सीट पर रही। हां आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल और बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन से पहले दोनों नेताओं ने वाल्मिकी मंदिर जाकर पूजा की..और फिर पदयात्रा के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी किया।
Delhi Assembly Election 2025: एक तरफ केजरीवाल ने नामांकन भरने के साथ जीत की हुंकार भरी, तो दूसरी और उनके लिए एक बुरी खबर भी सामने आई। शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गृह मंत्रालय ने ईडी को अरविंद केजरीवाल पर मुकदमा चलाने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद बीजेपी को मौका मिल गया। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शराब घोटाले पर पोस्टर लॉन्च कर केजरीवाल और आप की घेराबंदी की। हालांकि आम आदमी पार्टी इस फैसले पर सवाल उठा रही है कि 2 साल बाद और चुनाव से ऐन पहले केस चलाने की मंजूरी क्यों दी गई।
सियासी आरोप-प्रत्यारोप से इतर कौन सच बोल रहा..कौन झूठ ये तो बहस का मुद्दा है, लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव से ऐन पहले गृह मंत्रालय ने केजरीवाल की टेंशन जरूर बढ़ा दी है। फिलहाल इस केस के मायने क्या हैं। चुनाव पर इसका कितना असर पड़ेगा और सबसे बड़ा सवाल ये कि शराब घोटाले का जिन्न केजरीवाल की जीत की हैट्रिक लगाने का सपना तोड़ पाएगा।
https://youtu.be/RX6lvyq073g?si=lN1OvaCJ8BzEe33C
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Arvind Kejriwal's troubles increased, case will be filed against him in Delhi liquor scam
Sarkar
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm