#SarkarOnIBC24: Congress विधायक दल की कल बैठक, CG Vidhan Sabha के बजट सत्र में सरकार को घेरने बनाएगी रणनीति
CG Vidhan Sabha Budget Session: सोमवार को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के घर पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई है।

CG Vidhan Sabha Budget Session/ Image Credit: IBC24
रायपुर: CG Vidhan Sabha Budget Session: छत्तीसगढ़ के विधानसभा सत्र को लेकर सरकार जहां बजट को अंतिम रूप देने में जुटी है। वहीं कांग्रेस ने लॉ एंड ऑर्डर, महतारी वंदन योजना, कवासी लखमा की गिरफ्तारी, चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। सोमवार को नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के घर पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें PCC चीफ दीपक बैज और तत्कालीन कांग्रेस सरकार के अनुभवी मंत्रियों को बुलाया गया है। जिसमें हर विधायक को अलग-अलग मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस की इस प्रस्तावित बैठक पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में वार-पलटवार भी तेज हो गया है।
रणनीति एंकर छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल कांग्रेस कल से शुरू होने वाले बजट सत्र में साय सरकार को लॉ एंड ऑर्डर , महतारी वंदन, लखमा की गिरफ्तारी, चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग आदि के मामले में पुख्ता दस्तावेज के साथ घेरने की तैयार में है । कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इसकी रणनीति तैयार की जाएगी। भाजपा ने इस पर तंज कसा है कि कांग्रेस के विधायक पहले एक तो हो जाए फिर हमें घेरने के बारे में सोचें।
CG Vidhan Sabha Budget Session: कांग्रेस विधायक कल से शुरू होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में साय सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। इसको लेकर सोमवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत के बंगले में कांग्रेस विधायक दल की बैठक रखी गई है। इस बैठक में नेता प्रतिपक् , प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व अनुभवी मंत्री विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। बैठक में हर विधायकों को अलग अलग मुद्दे उठाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस विधायक लॉ एंड आर्डर ,महतारी वंदन, लखमा की गिरफ्तारी, चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग,चुनाव के दौरान जहरीली शराब सेवन हुई मौत, नियुक्तियों में गड़बड़ी आदि मामले में पुख्ता दस्तावेज से साथ लामबंद हो कर सरकार को धरने की प्लानिंग तैयार करेंगे।
इस पर कैबिनेट मंत्री टंकाराम वर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि पहले कांग्रेसी एक तो हो जाए फिर हमें घेरने के बारे में सोचें। वैसे भी हारे हुए और जनता से नकारे गए मंत्री क्या विपक्षी दल की विधायकों को ट्रेनिंग देंगे। विपक्षी दल के पास विधानसभा में उठने लायक कोई मुद्दा ही नहीं है, वे तो केवल हो हल्ला कर सदन को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे। फावीओ, विपक्ष ने जिस तरह से पिछले दिनों लॉ एंड ऑर्डर, महतारी वंदन, नियुक्ति में गड़बड़ी, जहरीली शराब, उनके विधायकों को साजिश कर जेल भेजने और चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सरकार हमला बोला है उससे ये तो तय है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र हंगामादार होगा। अब देखना है कि सरकार विपक्ष के इस हमले का किस तरह से सामना करती है ।
https://youtu.be/bkxVKVZ0_PE?si=300Kcjin2fPaM3as
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Congress Legislature Party meeting tomorrow, will formulate strategy to corner the government in the budget session of CG Vidhan Sabha
Sarkar
और भी पढ़ें ›
Asian Games Cricket Final: एशियन गेम्स के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया.. श्रीलंका पर दर्ज की धमाकेदार जीत.. अब गोल्ड मेडल के लिए पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 1:45 pm
Tara Sutaria in Desi and Bold Look: बोल्ड और देसी अवतार में बिखेरा हुस्न का जलवा, तारा सुतारिया की तस्वीरें देख फैंस बोले- नजरें हटाना मुश्किल
01 Oct 2026 | 1:34 pm
AIIMS Bhopal Employees Transfer Order Cancel: IBC24 की खबर का बड़ा असर, एम्स ने कर्मचारियों के ट्रांसफर और सेवा समाप्ति का आदेश किया निरस्त, बहाली के दिए निर्देश
01 Oct 2026 | 12:46 pm
8th Pay Commission: वेतन आयोग के बाद अब पेंशन पर नजर! इन कर्मचारियों ने भी उठाया ‘वन रैंक, वन पेंशन’ का मुद्दा, जानें क्या है मामला?
01 Oct 2026 | 11:19 am
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला
01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला
01 Oct 2026 | 11:08 am
Asian Games Cricket Semi Final: एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंची पाकिस्तान की टीम.. बांग्लादेश को दी इतने विकेट से मात, भारत का मुकाबला भी जारी
01 Oct 2026 | 11:06 am
ITBP Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का सपना होगा पूरा? ITBP में भर्ती का मौका, मोटी सैलरी के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें योग्यता और उम्र सीमा
01 Oct 2026 | 10:36 am