#SarkarOnIBC24 : Madhya Pradesh में कर्ज पर सियासी दंगल, कर्ज पर कर्ज.. किस बात का ‘हर्ज’
MP Politics : मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने की तैयारी में है। सरकार ने RBI से 17 और 21 साल के लिए …

MP Politics / Image Credit : IBC24
भोपाल: MP Politics : मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने की तैयारी में है। सरकार ने RBI से 17 और 21 साल के लिए ढाई-ढाई हजार करोड़ का कर्ज लेने का फैसला किया है। खास बात ये है कि 5 महीनों में ये छठवीं बार है जब सरकार का खर्च उसकी आमदनी से ज्यादा हो गया है। जिसके चलते सरकार अपना खर्च चलाने के लिए कर्ज लेने पर मजबूर हुई है। एमपी सरकार का कुल बजट तकरीबन 4 लाख करोड़ रुपए है। RBI से लोन लेने के बाद कुल कर्ज भी 4 लाख करोड़ हो जाएगा। सरकार ये कर्ज लाडली बहना योजना की राशि और विकास कार्यों पर खर्च करेगी। दूसरी ओर सरकार के बार-बार कर्ज लेने पर कांग्रेस ने एक फिर सरकार के कामकाज के तरीके पर निशाना साधा। जिसका बीजेपी ने बचाव किया।
MP Politics : जानकारी के मुताबिक, पहले सप्लीमेंट्री बजट पेश करने के बाद सरकार 5000 करोड़ का लोन लेगी। गौरतलब है कि मोहन सरकार ने सितंबर, अक्टूबर नवंबर में भी 5-5 हजार करोड़ का कर्ज लिया था। सरकार के लगातार कर्ज लेने से प्रदेश वासियों पर भी इसका बोझ बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि मध्य प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति 52 हजार रुपए के कर्ज के बोझ के तले दब गया है। मौजूदा वित्तीय अब तक 25,000 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। 23 जनवरी को 2,500 करोड़ रुपए का कर्ज सरकार ने लिया। 6 फरवरी को 3,000 करोड़ रुपए, 20 और 27 फरवरी को 5,000-5,000 करोड़ रुपए का ऋण एमपी सरकार ने किया। 26 मार्च को 5,000 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया।
https://youtu.be/0yxC09NrtJY?si=2lqkxx_3gFWJbJSd
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Political fight over debt in Madhya Pradesh, debt upon debt... what's the 'harm'
Sarkar
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm