Ladli Behna Yojana July Installment Date: अब आएगा खातों में पैसा.. इस तारीख को बजेगी बहनों के फ़ोन की घंटी, अकाउंट में जमा होंगे 1500 रुपये
Ladli Behna Yojana July 2026 Installment Date: लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त 12 जुलाई को खातों में पहुंचेगी, पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मिलेंगे।
Ladli Behna Yojana July Installment Date || AI Generated File
- 12 जुलाई को आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त।
- पात्र महिलाओं के खातों में 1500 रुपये किए जाएंगे ट्रांसफर।
- मुख्यमंत्री मोहन यादव भिंड से करेंगे राशि का अंतरण।
भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार की फ्लैगशिप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत हर महीने दी जाने वाली राशि का अंतरण जल्द किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक़ जुलाई महीने के क़िस्त का ट्रांसफर रविवार यानी 12 जुलाई को किया जाएगा। (Ladli Behna Yojana July Installment Date) यह इस योजना की 38वीं क़िस्त होगी। बताया गया है कि, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भिंड जिले से लाड़ली बहनों के खाते में राशि ट्रांसफर करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
![]()
लाड़ली बहनों के खाते में कल आएगा पैसा
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 से की गई थी। योजना के अंतर्गत माह नवंबर 2025 से राशि में 250 रुपये की वृद्धि की गई है। अब पात्र हितग्राही महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है । योजना में जून 2023 से जून 2026 तक मासिक आर्थिक सहायता की 37 किश्तों का नियमित रूप से अंतरण किया जा चुका है। जुलाई 2026 में योजना की 38वीं किश्त का लाड़ली बहनों के खातों में अंतरण किया जायेगा।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान सुनिश्चित किया गया है। (Ladli Behna Yojana July Installment Date) आगामी समय में योजना की हितग्राही महिलाओं को विभिन्न रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल उन्नयन कार्यक्रमों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे, जिससे वे आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बन सकें।
इन्हें भी पढ़ें:
एफएसएसएआई ने स्विगी इंस्टामार्ट को खराब खाद्य उत्पादों की आपूर्ति पर नौ नोटिस भेजे
प्रश्न उठाने वालों से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में क्या किया : योगी
वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अमरनाथ यात्रियों को कैब में छूटी नकदी वापस मिली
केरल सरकार ने वायनाड भूस्खलन के कारणों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की

Facebook


