वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी

वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी
Modified Date: July 11, 2026 / 03:37 pm IST
Published Date: July 11, 2026 3:37 pm IST

हनोई, 11 जुलाई (भाषा) वियतनाम में फू क्वोक द्वीप के पास शनिवार को कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी। हनाई स्थित भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी।

भारतीय दूतावास ने कहा कि तलाश और बचाव अभियान जारी है तथा उसने इस घटना के सिलसिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये हैं।

दूतावास ने कहा कि स्थानीय अधिकारी घटना की पूरी जानकारी का पता लगा रहे हैं।

दूतावास ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक दुखद घटना में, वियतनाम के फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गयी।’’

उसने कहा कि जानकारी और मदद मुहैया कराने के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के वाणिज्य दूतावास और हनोई स्थित भारतीय दूतावास में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गये हैं।

भाषा

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में