PM Kisan Update: किसानों की अगली किस्त 2000 रुपये को लेकर बड़ा अपडेट! अगर नहीं किया ये काम तो अटक सकते हैं आपके पैसे
PM Kisan Update: पीएम किसान योजना के तहत सरकार किसानों को साल में तीन बार 2000 रुपये की किस्त देती है। ये भुगतान हर चार महीने में किया जाता है। किस्तें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च की तय अवधि में किसानों के खातों में भेजी जाती है।
(PM Kisan Update/ Image Credit: IBC24 News)
- 23वीं किस्त जून–जुलाई 2026 में संभावित
- हर साल किसानों को ₹6,000 की सहायता
- e-KYC और आधार लिंकिंग अनिवार्य
नई दिल्ली: PM Kisan 23rd Installment Date: देश के करोड़ों किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में दी जाती है। हाल ही में 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी की गई थी। जिसे 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में भेजा गया था। अब सभी लाभार्थी 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
23वीं किस्त कब आ सकती है?
योजना के नियमों के अनुसार, 2000 रुपये की किस्त हर चार महीने में दी जाती है। यह किस्तें अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च की अवधि में जारी होती हैं। 22वीं किस्त मार्च में आने के बाद अब 23वीं किस्त अप्रैल-जुलाई 2026 अवधि के तहत जून से जुलाई 2026 के बीच आने की उम्मीद है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।
किस्त पाने के लिए जरूरी शर्तें
सरकार ने साफ किया है कि जिन किसानों के दस्तावेज अधूरे हैं उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसलिए सभी लाभार्थियों को e-KYC पूरा करना जरूरी है। यह प्रक्रिया CSC केंद्र या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए की जा सकती है। इसके अलावा बैंक खाते का आधार से लिंक होना और DBT एक्टिव होना भी अनिवार्य है। साथ ही भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन भी पूरा होना चाहिए।
इन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?
सरकार उन मामलों की जांच कर रही है जो पात्रता नियमों के दायरे में नहीं आते। जैसे ऐसे किसान जिन्होंने 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन खरीदी हो या एक ही परिवार के दो सदस्य योजना का लाभ ले रहे हों। ऐसे मामलों में जांच पूरी होने तक किस्त रोकी जा सकती है या लाभ बंद किया जा सकता है।
किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?
किसान अपनी किस्त की स्थिति खुद ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Farmers Corner‘ में ‘Know Your Status’ विकल्प चुनना होता है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डालकर स्टेटस देखा जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6000 से ज्यादा पदों पर आने वाली है बड़ी भर्ती, टेक्नीशियन बनने का सुनहरा मौका, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन
- Lakhimpur Kheri Road Accident News: सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, वैन और ट्रक की टक्कर से हुआ था हादसा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त किया शोक
- Free Bus Travel for Women: डीजल-पेट्रोल के संकट के बीच मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान.. अब ये कर सकेंगे मुफ्त में बस की यात्रा, कैबिनेट की बैठक में फैसला

Facebook


