RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6000 से ज्यादा पदों पर आने वाली है बड़ी भर्ती, टेक्नीशियन बनने का सुनहरा मौका, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन

RRB Technician Recruitment 2026: RRB टेक्नीशियन भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इस भर्ती के तहत 6,565 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे में 6000 से ज्यादा पदों पर आने वाली है बड़ी भर्ती, टेक्नीशियन बनने का सुनहरा मौका, जानिए कब से शुरू होंगे आवेदन

(RRB Technician Recruitment 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: May 18, 2026 / 03:05 pm IST
Published Date: May 18, 2026 3:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • रेलवे में 6565 पदों पर निकली बंपर भर्ती
  • 30 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
  • टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के लिए भर्ती

नई दिल्ली: RRB Technician Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Railway Recruitment Board यानी RRB ने टेक्नीशियन ग्रेड 1 और ग्रेड 3 के कुल 6,565 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।

कितने पदों पर होगी भर्ती

नोटिफिकेशन के अनुसार टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल के 323 पदों पर भर्ती की जाएगी। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड 3 के लिए 6,242 रिक्त पदों को भरा जाएगा। रेलवे की यह भर्ती देशभर के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर लेकर आई है।

क्या है योग्यता और आयु सीमा?

टेक्नीशियन ग्रेड 1 पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में बीएससी, बीई, बीटेक या 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा पास होना जरूरी है। इस पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष तय की गई है। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना और साथ में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। ग्रेड 3 के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों को रेलवे में नियुक्ति दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी

टेक्नीशियन ग्रेड 1 सिग्नल पद पर चयनित उम्मीदवारों को 29,200 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड 3 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 19,900 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।