PM Kisan Update: किस्त अटकी, किसान परेशान! आखिर क्या गलती हो गई? सरकार ने कहा- फौरन करें ये काम, तभी आएगी किस्त!
PM Kisan Update: उत्तर प्रदेश में करीब 16.98 लाख किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त मिलने में परेशानी हो रही है। अब इस योजना का लाभ पाने के लिए फार्मर आईडी जरूरी कर दी गई है। बिना फार्मर आईडी के किसानों की किस्त अटक सकती है और भुगतान रूक सकता है।
(PM Kisan Update/ Image Credit: IBC24 News)
- यूपी में 16.98 लाख किसानों की किस्त रुकी
- गलत जमीन डिटेल बनी बड़ी वजह
- योजना के तहत हर साल ₹6000 की सहायता
लखनऊ: PM Kisan Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता को लेकर उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी जरूरी जानकारी और दस्तावेज समय पर अपडेट करें। ताकि रूकी हुई किस्तों का भुगतान दोबारा शुरू हो सके। योगी सरकार का कहना है कि सही जानकारी देने के बाद किसानों को योजना का लाभ फिर से मिल सकता है।
यूपी में लाखों किसानों की किस्त अटकी
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 16.98 लाख से अधिक किसान परिवारों को पीएम किसान योजना की किस्त मिलने में दिक्कत आ रही है। इसकी मुख्य वजह गलत या अधूरी जमीन की जानकारी बताई जा रही है। कई किसानों ने रजिस्ट्रेशन के समय जमीन का सही विवरण नहीं दिया। जिससे भुगतान अटक गया है। कुछ मामलों में एक ही जमीन पर दो लोगों द्वारा लाभ लेने की स्थिति भी सामने आई है।
पात्रता में गड़बड़ी
कुछ किसानों की किस्त इसलिए भी रुकी है क्योंकि 1 फरवरी 2019 के बाद जमीन के मालिकाना हक में बदलाव हुआ है। लेकिन उसका अपडेट रिकॉर्ड में नहीं किया गया। इसके अलावा दस्तावेजों में त्रुटि और अपूर्ण जानकारी भी भुगतान रुकने का कारण बन रही है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल सही और पात्र किसानों को ही योजना का लाभ दिया जाएगा।
6000 रुपये सालाना सहायता
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है। लेकिन अगर रिकॉर्ड में कोई गलती या जानकारी अधूरी रहती है तो किस्त रोक दी जाती है। इसलिए सही दस्तावेज और अपडेट रखना बहुत जरूरी हैं।
फार्मर आईडी और रजिस्ट्री अनिवार्य
उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री और फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी है। अब बिना फार्मर आईडी के पीएम किसान योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। किसान pmkisan.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं या नजदीकी जन सेवा केंद्र पर भी सुधार करवा सकते हैं। इस व्यवस्था का मकसद योजनाओं को अधिक पारदर्शी और सही लाभार्थियों तक पहुंचाना है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Captain Pipes Share Price: कभी 3 रुपये में मिलने वाला स्टॉक अब 13 रुपये से ऊपर, 5 साल में पैसा बना करीब चार गुना, क्या आपने खो दिया मौका?
- IPS Ajay Pal Sharma West Bengal: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की प. बंगाल में तैनाती पर बवाल.. TMC बोली, ‘4 मई को आपको बीजेपी भी नहीं बचा पाएगी’.. जानें कौन हैं ये अफसर
- UP News : जयंत चौधरी की सियासी चाल से बढ़ी बीजेपी की टेंशन, इन विधायकों की सीटों पर मंडराया संकट

Facebook


