CM-KISAN Yojana 5th Installment: किसान मालामाल!.. खातों में आया इस योजना का 2-2 हजार रुपये, राज्य की भाजपा सरकार ने जारी की 5वीं क़िस्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि CM-KISAN योजना केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है। इसके तहत कृषि से जुड़ी सहायक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो और किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हों।

CM-KISAN Yojana 5th Installment: किसान मालामाल!.. खातों में आया इस योजना का 2-2 हजार रुपये, राज्य की भाजपा सरकार ने जारी की 5वीं क़िस्त

CM-KISAN Yojana 5th Installment Credited || IBC24 NEWS Archive

Modified Date: September 4, 2026 / 07:58 pm IST
Published Date: September 4, 2026 7:56 pm IST
HIGHLIGHTS
  • किसानों के खातों में पहुंचे 833 करोड़ रुपये
  • 41.49 लाख लाभार्थियों को मिला फायदा
  • पात्र किसानों को ₹2,000 की सहायता

भुवनेश्वर: ओडिशा के किसानों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को CM-KISAN योजना की पांचवीं किस्त के रूप में 833 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि जारी की। (CM-KISAN Yojana 5th Installment Credited) यह राशि 2026-27 के रबी सीजन के लिए किसानों को दी गई है। पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए भेजा गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस सहायता से राज्य के 41 लाख से ज्यादा किसान परिवारों को लाभ मिलने की बात सामने आई है। इनमें छोटे और सीमांत किसानों के साथ विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (PVTGs) और भूमिहीन किसान परिवार भी शामिल हैं। पात्र किसानों को ₹2,000 की सहायता दी जा रही है।

बीज-खाद खरीदने में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि सरकार ने किसानों से किए वादे के अनुसार यह राशि सीधे उनके खातों में पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि रबी सीजन की तैयारी के दौरान किसान इस पैसे का इस्तेमाल बीज, खाद और अन्य कृषि सामग्री खरीदने में कर सकेंगे। (CM-KISAN Yojana 5th Installment Credited) सरकार का लक्ष्य किसानों की आय बढ़ाना और मौसमी फसल नुकसान की स्थिति में उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

खेती के साथ दूसरी गतिविधियों को भी बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि CM-KISAN योजना केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है। इसके तहत कृषि से जुड़ी सहायक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हो और किसानों की आय के नए स्रोत विकसित हों। उन्होंने किसानों को ‘अन्नदाता’ बताते हुए कहा कि सरकार उनके सम्मान, समृद्धि और आत्मनिर्भरता के लिए लगातार काम कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

41.49 लाख से ज्यादा लाभार्थी

उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इस किस्त में करीब 41.49 लाख लाभार्थियों को सहायता दी गई है। इनमें 41,35,978 छोटे और सीमांत किसान तथा 13,949 भूमिहीन कृषि परिवार शामिल हैं। (CM-KISAN Yojana 5th Installment Credited) CM-KISAN योजना के आधिकारिक पोर्टल के अनुसार, नए किसानों के पंजीकरण के लिए पोर्टल 6 जुलाई 2026 से खुला है और पंजीकरण के लिए AgriStack Farmer ID जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:

अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई

अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?

कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया

नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया

हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown