PM Kisan Yojana: खाते में कब आएंगे 2,000 रुपये? PM Kisan 23वीं किस्त को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट जो किसानों को कर देगा खुश
PM Kisan Yojana: PM Kisan योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन पिछले भुगतान पैटर्न के अनुसर 2,000 रुपये की अगली किस्त जून से जुलाई 2026 के बीच किसानों के बैंक खातें में आने की उम्मीद है।
(PM Kisan Yojana/ Image Credit: AI-generated)
- 23वीं किस्त को लेकर अभी तक सरकार ने तारीख घोषित नहीं की है।
- करीब 9.46 करोड़ किसान परिवार इस किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
- हर किस्त में किसानों को 2,000 रुपये सीधे खाते में मिलते हैं।
नई दिल्ली: PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसान अब 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, पीएम मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में 22वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब करोड़ों किसान परिवारों को अगली 2,000 रुपये किस्त का इंतजार है। फिलहाल सरकार की तरफ से 23वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
किस्त जारी होने का संभावित समय
हालांकि सरकार ने अभी तक कोई निश्चित तारीख नहीं बताई है। लेकिन पिछले भुगतान के आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है। पीएम किसान योजना के तहत हर साल तीन किस्तें दी जाती हैं। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी अगस्त से नवंबर और तीसरी दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है। 22वीं किस्त दिसंबर 2025 से मार्च 2026 की अवधि के लिए दी गई थी। ऐसे में अगली 23वीं किस्त अप्रैल से जुलाई 2026 की अवधि को देखते हुए जून या जुलाई 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है।
योजना के लाभ और उद्देश्य
पीएम किसान योजना का उद्देश्य किसानों को सीधे आर्थिक सहायता देना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये दिए जाते हैं। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। सरकार का मकसद किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद देना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। यह योजना देश की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजनाओं में से एक है।
कौन ले सकता है इस योजना का लाभ
इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है जिनके नाम पर खेती योग्य जमीन दर्ज होती है। एक किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल माने जाते हैं। जिन जमीनों का उपयोग खेती के अलावा अन्य कार्यों में किया जा रहा है वे इस योजना के दायरे में नहीं आते। सरकार ने स्पष्ट नियम बनाए हैं ताकि केवल पात्र किसानों तक ही लाभ पहुंच सके।
स्टेटस और e-KYC से जुड़ी जरूरी जानकारी
किसान PM Kisan की आधिकारिक मोबाइल ऐप ‘PM Kisan GOI’ के जरिए अपनी किस्त की स्थिति देख सकते हैं। ऐप में Beneficiary सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी और आधार OTP से लॉगिन करना होता है। इसके बाद किस्त का स्टेटस और अन्य जानकारी मिल जाती है। साथ ही इस योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC कराना जरूरी है। किसान OTP, बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए e-KYC पूरा कर सकते हैं। e-KYC अपडेट होने के बाद लगभग 24 घंटे में स्टेटस ऑनलाइन दिखने लगता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Garena Free Fire Max Codes 11 June 2026: अब हर कोई बन सकता है प्रो प्लेयर! Free Fire Max के नए कोड्स से मिल रहे धांसू रिवॉर्ड्स
- Dehradun Crime News: पत्नी की इस हरकत पर सनक गया पति, फिर पार की हैवानियत की सारी हदें… गर्भ में पल रहे बच्चे की हो गई मौत
- Atmanand School Vacancy 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक, पात्र-अपात्र सूची जारी होने के बाद लोक शिक्षण संचालनालय ने अचानक लिया फैसला

Facebook


