Pt Lakhmi Chand Samajik Samman Yojana: भाजपा सरकार राज्य के कलाकारों को देगी 10 हजार रु. मानदेय.. अगर आप भी हैं आर्टिस्ट तो कर सकते हैं आवेदन
सरकार पहले आवेदन की जांच करेगी, फिर एक विशेष समिति उन सभी योग्य आवेदनों की समीक्षा करेगी। यह समिति तय करेगी कि कौन-कौन लोग इस योजना का लाभ पाने के …
Pt Lakhmi Chand Samajik Samman Yojana
- 60 वर्ष से ऊपर वरिष्ठ कलाकारों को हर महीने ₹10,000 तक की आर्थिक मदद।
- पात्रता में 20 वर्षों का कला क्षेत्र अनुभव और हरियाणा निवासी होना अनिवार्य।
- सालाना आय के अनुसार ₹7,000 या ₹10,000 सहायता, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध।
Pt Lakhmi Chand Samajik Samman Yojana: चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ कलाकारों की मदद के लिए एक नई योजना शुरू करने का फैसला किया है। इस योजना का नाम "पंडित लखमी चंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना" है। इसका मकसद उन कलाकारों की मदद करना है जिन्होंने अपने जीवन में कला के क्षेत्र में बड़ा योगदान दिया है लेकिन अब उम्र बढ़ने के कारण काम नहीं कर पा रहे हैं। यह फैसला सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
पंडित लखमी चंद सामाजिक सम्मान योजना
इस योजना के तहत पात्र कलाकारों को हर महीने 10,000 रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह योजना उन लोगों के लिए है जो हरियाणा के निवासी हैं और गायन, अभिनय, नृत्य, नाटक, चित्रकला या अन्य कला के क्षेत्रों में कम से कम 20 साल तक काम कर चुके हैं।
60 साल से कम हो उम्र
Pt Lakhmi Chand Samajik Samman Yojana: योजना के लिए आवेदन करने वालों की उम्र कम से कम 60 साल होनी चाहिए और यह परिवार पहचान पत्र (PPP) से साबित होना जरूरी है। अगर किसी की सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपये से कम है, तो उसे 10,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। जिनकी आमदनी 1.80 लाख से 3 लाख रुपये के बीच है, उन्हें 7,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा भी दी गई है और आवेदन का फॉर्म वेबसाइट पर मिलेगा। आवेदन के साथ कलाकारों को अपने काम के सबूत जैसे कि प्रेस क्लिपिंग और दस्तावेज़ भी लगाने होंगे।
समिति तय करेगी नाम
Pt Lakhmi Chand Samajik Samman Yojana: सरकार पहले आवेदन की जांच करेगी, फिर एक विशेष समिति उन सभी योग्य आवेदनों की समीक्षा करेगी। यह समिति तय करेगी कि कौन-कौन लोग इस योजना का लाभ पाने के लायक हैं। सरकार का कहना है कि यह योजना उन कलाकारों का सम्मान करने के लिए है, जिन्होंने समाज में कला के ज़रिए योगदान दिया है।
लोक कलाकारों को सम्मान योजना:
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने "पंडित लखमीचंद कलाकार सामाजिक सम्मान योजना" को मंजूरी दी है। 60 वर्ष आयु और 20 वर्ष अनुभव वाले कलाकारों को मासिक मानदेय मिलेगा।
- आय 1.80 लाख तक: ₹10,000
- आय 1.80 लाख से 3 लाख:… pic.twitter.com/CGtou8N50B
— Haryana BJP (@BJP4Haryana) May 5, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: हरियाणा निवासी वे कलाकार, जिन्होंने गायन, नृत्य, अभिनय, चित्रकला आदि में 20 वर्षों तक योगदान दिया हो और जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक हो।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Pt Lakhmi Chand Samajik Samman Yojana, State artists will get 10 thousand honorarium every month
Sarkari Yojana | Govt Schemes
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm