Satna News: शहर के पॉश कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, घर में घुसकर बरसाईं जमकर गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने
Satna News: शहर के पॉश कॉलोनी में नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, घर में घुसकर बरसाईं जमकर गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने

Satna News, Satna firing case, Chanakyapuri Satna, Satna crime news, daylight firing Satna, masked assailants Satna, property dispute firing, Gupta Palace dispute, Satna law and order,
- पॉश इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग,
- व्यापारी के घर घुसे नकाबपोश,
- दहशत में पूरा इलाका,
सतना: Satna News: सतना शहर के हाईप्रोफाइल और पॉश इलाके चाणक्यपुरी में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब पांच नकाबपोश बदमाश एक व्यापारी के घर में घुस आए और खुलेआम फायरिंग कर दहशत फैला दी। गोली चलने की आवाज़ से आसपास के लोग सहम गए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।
Satna News: बदमाशों ने घर में घुसते ही ताबड़तोड़ चार राउंड फायर किए। दो गोलियां घर के अंदर जाकर लगीं, एक गोली दीवार को भेदती हुई भीतर पहुंच गई जबकि एक बुलेट घर के बाहर बरामद हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोलगवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की गहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को मौके से बुलेट के तीन काटर्ज भी बरामद हुए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी स्वयं टीम के साथ जांच में जुटे हैं और आसपास के इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना से पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।
Read More : छत्तीसगढ़ में करोड़ों की ठगी का खुलासा! एरिया मैनेजर निकला मास्टरमाइंड, 43 खातों से उड़ाए 2.5 करोड़ रुपए
Satna News: परिजनों ने आशंका जताई है कि यह हमला गुप्ता पैलेस से जुड़े पुराने जमीन विवाद से जुड़ा हो सकता है, जिसे लेकर पहले भी थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने एक बार फिर सतना की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: सतना फायरिंग केस सतना शहर के हाईप्रोफाइल इलाके चाणक्यपुरी में हुआ, जहां एक व्यापारी के घर पर सुबह 9 बजे हमला किया गया।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Satna News: CCTV video of continuous firing in a posh area
सतना
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm