Satna News: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर हैरान हुए लोग
Satna News: प्रेमिका ने शादी से किया इनकार, तो प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जानकर हैरान हुए लोग

Satna News/ Image Credit: IBC24
सतना। Satna News: सतना में एक युवक ने पहले युवती से दोस्ती की, फिर प्यार का इजहार किया। कुछ दिन प्रेम परवान चढ़ा तो युवक ने मन ही मन शादी का सपना देख लिया। लेकिन प्रेमी का यह फैसला शायद प्रेमिका को मंजूर नहीं था। यह बात युवक को इतनी नागवार गुजरी कि, उसने एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दे दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरना रह गया। नागौद थाना क्षेत्र के कोलगढ़ी में यह दर्दनाक घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ी है। इसमें प्यार में असफल होने पर युवक ने युवती के घर के आंगन में प्रेमिका के सामने ही खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए सतना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक की पहचान राहुल कुशवाहा (निवासी धवारी, कोतवाली थाना क्षेत्र, सतना) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, राहुल एक युवती से बेइंतहा प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था। लेकिन युवती और उसकी माँ इस फैसले के खिलाफ थी। बुधवार को युवक अपनी प्रेमिका के घर कोलगढ़ी विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचा, लेकिन उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया। इसी बात से आहत होकर राहुल ने युवती के सामने ही अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया।
Satna News: युवक की माँ अंजू कुशवाहा ने बताया कि, युवती अपनी माँ के साथ नागौद थाना क्षेत्र में रहती है। घटना के वक्त घर पर माँ-बेटी दोनों मौजूद थी। जब राहुल ने खुद को आग के हवाले किया तो युवती और उसकी माँ ने तत्काल पानी डालकर आग बुझाई और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसके बाद युवती ने राहुल की माँ अंजू कुशवाहा को फोन पर सूचना दी। परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में राहुल को सतना जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज जारी है। इस मामले में जब नागौद टीआई अशोक पाण्डेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि, मामले की जानकारी ली जा रही है। घटना के संबंध में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनकी पूरी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Web Title: When girlfriend refused to marry, boyfriend set himself on fire
सतना
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm