Seoni Hawala Loot Case: इस मामले में SDOP पूजा पांडेय समेत 6 पुलिस वाले गिरफ्तार, SP को कारण बताओ नोटिस, महकमे में मचा हड़कंप
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि “प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। जो अच्छा काम करेगा, उसे सम्मान मिलेगा, लेकिन गलती करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।”

Seoni Hawala Loot Case Update
- हवाला कांड में 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
- एसडीओपी पूजा पांडेय भी गिरफ्त में
- मुख्यमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
Seoni Hawala Loot Case Update: सिवनी: सिवनी में सामने आए बहुचर्चित हवाला लूटकांड पर जबलपुर जोन के आईजी प्रमोद वर्मा ने IBC24 से बात करते हुए कहा कि इस घटना ने पुलिस की छवि को धूमिल किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले को पूरी गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है।
11 पुलिसकर्मियों पर FIR, 6 गिरफ्तार
प्रकरण में लखनवाड़ा थाने में 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से एसडीओपी पूजा पांडेय सहित 6 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच अब भी जारी है। आईजी वर्मा ने बताया कि हवाला लूटकांड की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है, जो पूरे जबलपुर जोन में संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पुलिसकर्मियों की जांच करेगी। सिवनी पुलिस की अब तक की जांच में भी कई खामियां सामने आई हैं। इसी के चलते सिवनी एसपी और एएसपी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।
मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, कानून तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी राहत
Seoni Hawala Loot Case Update: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा है कि "कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वह आम नागरिक हो या पुलिस अधिकारी।" उन्होंने यह भी कहा कि डीएसपी स्तर के अधिकारी की भी गिरफ्तारी की गई है और आगे भी कानूनी कार्रवाई बिना भेदभाव के जारी रहेगी।
"पुलिस भी कानून के नीचे": मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि "प्रदेश में कानून सबके लिए बराबर है। जो अच्छा काम करेगा, उसे सम्मान मिलेगा, लेकिन गलती करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।" उन्होंने यह भी दोहराया कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में सिवनी हवाला कांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: अब तक 6 पुलिसकर्मी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें SDOP पूजा पांडेय भी शामिल हैं।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Seoni Hawala Loot Case: SDOP Pooja Pandey Among 6 Cops Arrested, SP Issued Show Cause Notice
सिवनी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm