Seoni News: मात्रा 1500 रुपए के लिए युवक ने किया घिनौना कांड, इस गंदी लत की वजह से उठाया कदम, मामला जान पुलिस भी हैरान
Seoni News: मात्रा 1500 रुपए के लिए युवक ने किया घिनौना कांड, इस गंदी लत की वजह से उठाया कदम, मामला जान पुलिस भी हैरान

Seoni News
- सिवनी में अंधा हत्याकांड सुलझा
- 1500 रुपये के लिए दोस्त ने किया इतना क्रूर काम
- ऑनलाइन सट्टे के लिए युवक की हत्या
सिवनी: Seoni News: सिवनी कोतवाली पुलिस ने शहर के एक निर्माणाधीन मकान में मिले युवक की हत्या के अंधे मामले का खुलासा कर दिया है। बीते 18 दिसंबर की सुबह निर्माणाधीन मकान में पंकज ठाकुर का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी।
1500 रुपये के लिए दोस्त ने किया इतना क्रूर काम (Seoni Murder Case)
Seoni News: पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई थी। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि हत्या महज 1500 रुपये के लिए की गई। आरोपी युवक ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खेलने के आदी थे और पैसों की जरूरत के चलते पंकज ठाकुर के पास चांदी की चैन गिरवी रखकर रुपये लिए थे। पुलिस के अनुसार शराब के नशे में पैसों को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर पंकज ठाकुर की हत्या कर दी और शव को निर्माणाधीन मकान में छोड़ दिया।
सिवनी में युवक की निर्मम हत्या का खुलासा (Seoni Crime News)
Seoni News: मामले की गंभीरता को देखते हुए सिवनी कोतवाली पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो आरोपियों राहुल ठाकुर और कमलेश बंदेवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से हत्या से जुड़े अहम साक्ष्य भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश संभव हो सका है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: "सिवनी युवक हत्या मामला" 18 दिसंबर को सिवनी शहर के एक निर्माणाधीन मकान में सामने आया था, जहाँ पंकज ठाकुर का शव मिला था।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Seoni News: A young man committed murder for just 1500 rupees
सिवनी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
