Anupama 14th March 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@TV Promos India
Anupama: ‘Starplus‘ के सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ में आज के एपिसोड की शुरुआत होती है माफ़ी मांगने से। जी हाँ! अनुपमा, दिग्विजय से माफ़ी मांगती है और उसे बताती है कि उसे लगा था कि वह जया है। दिग्विजय बहुत नाराज़ हो जाता है और बांकु को बुलाकर, अनुपमा और जया को घर से बाहर निकालने के लिए कहता है। अनुपमा, दिग्विजय के सामने रोती, गिड़गिड़ाती हुई एक मौका देने के लिए कहती है और उसे विश्वास दिलाती है कि वह यह गलती दुबारा कभी नहीं दोहराएगी। दिग्विजय, अनुपमा को एक मौका देता है।
अनुपमा, बांकु से दिग्विजय के बारे में सवाल करती है उससे पूछती है कि दिग्विजय ने इतना सुन्दर कैफ़े, दुनिया के नज़रों से क्यों छिपा रखा है? बांकु उसे बताता है कि दिग्विजय अपनी बेटी सावी से बहुत प्यार करता है और यह भी बताता है कि दिग्विजय, खुद को सावी की मौत का ज़िम्मेदार समझता है। अनुपमा प्रार्थना को याद कर, दिग्विजय के दर्द की तुलना अपने दर्द से करती है।
इशानी बताती है कि हसमुख और लीला के पिछले पॉडकास्ट में 10 मिलियन व्यूज आए थे। यह खबर सुनकर परितोष के कान खड़े हो जाते हैं और वह सोचता है कि इन उम्र में भी लीला और हसमुख कमा रहे हैं लेकिन वह कुछ भी नहीं कर रहा है। अनुपमा भगवान का शुक्रियादा करती है और रसोई को सही तरीके से जमाती है। इसी दौरान, ईशानी, हसमुख और लीला की नोक-झोंक के मज़े लेती है और यह पॉडकास्ट, अनुपमा को भेजने की सोचती है।
अनुपमा की बनाई हुई दाल की खुशबू, बांकु को बहुत पसंद आती है और वह अनुपमा की तारीफ करता है। अनुपमा कहती है कि वह उसका हिस्सा अलग निकाल देगी, बांकु कहता है कि, वह खाना दिग्विजय और उसके मित्र को परोसेगा। लेकिन अनुपमा को महसूस होता है कि खाना ख़राब हो गया है और वह बांकु की मदद करने का फैसला करती है। बांकु कहता है कि दिग्विजय पहचान जाएगा, लेकिन अनुपमा बांकु से कुछ भी बहाना बनाने को कहती है। स्नेहा, अनुपमा से फ़ोन करके पूछती है कि 10 दिनों के लिए केटरिंग का काम करेगी? अनुपमा, जया के लिए हाँ कह देती है।
दूसरी ओर मीरा नई कार लेने की सोचती है। वसुंधरा, परी से प्रांशी को संभालने को कहती है और यह भी कहती है कि राही के पास समय नहीं है। राही, घर देर से लौटने के लिए वसुंधरा से माफ़ी मांगती है और कहती है कि बॉस ने उसे रोक लिया था। वसुंधरा कहती है कि यहां सास रोकती नहीं है और वहां बॉस रोक लेता है। वह राही से सवाल करती है कि प्रेम का बिज़नेस होते हुए भी राही, नौकरी क्यों कर रही है? मीता कहती है कि प्रेम का बिज़नेस जमने में समय लगेगा, लेकिन राही को अच्छी सैलरी मिल रही है।
मीता, वसुंधरा से कहती है कि उसे नई कार चाहिए। वसुंधरा कहती है कि वह अपने पैसों से खरीद ले, पराग के पैसे बर्बाद न करे। मीता कहती है कि अनिल भी तो पैसे देता है किन्तु वसुंधरा कहती है कि अनिल ऑफिस जाने के अलावा कोई भी काम नहीं लाता। साथ ही कहती है कि गौतम ज्यादा क्लाइंट्स लाता है इसलिए वह घर पर रहता है इन सारी बातों को सुन, अनिल का दिल टूट जाता है।
दिग्विजय अपने दोस्त के साथ खाना खाने बैठते हैं। दिग्विजय जैसे ही दाल चखता है उसे सावी की याद आ जाती है। बांकु कहता है कि उसने गलती से यह दाल बना दी। डॉक्टर जाया को देखकर बहुत खुश होता है। दिग्विजय, डॉक्टर को यह कहकर कि अनुपमा और जया बहुत शोर मचाती है इसलिए उन्हें वापिस भेजने को कहता है। बांकु, डॉक्टर से कहता है कि वह अनुपमा को कहीं न भेजे। डॉक्टर, कहता है कि अनुपमा के पास कोई सुरक्षित जगह नहीं है इसलिए वह कहीं नहीं जाएगी।
अनुपमा, जया को लेकर काम के सिलसिले से बाहर जाती है। वहां घर का मालिक उसे रात का खाना बनाने को कहता है। अनुपमा यह सोचकर परेशान हो जाती है कि देर हो जाने पर, वह घर वापस कैसे जाएगी।