Border 2 OTT Release Date: बड़े पर्दे के बाद अब OTT पर दहाड़ेंगे सनी देओल, इस दिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ‘बॉर्डर 2’
Border 2 OTT Release Date: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
Border 2 OTT Release Date/Image Credit: Varun Dhawan Instagram
- सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
- यह फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी।
- नेटफ्लिक्स ने इसमें ऑडियंस से ये भी कहा है वो प्रीमियर के लिए इसका रिमाइंडर भी लगा सकते हैं।
Border 2 OTT Release Date: मुंबई: बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बड़े पर्दे पर जमकर धमाल मचाया था। वहीं अब यह शानदार फिल्म OTT पर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। प्लेटफॉर्म ने फिल्म की रिलीज डेट भी कंफर्म कर दी है। (Border 2 OTT Release Date) नेटफ्लिक्स ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपकमिंग रिलीज की लिस्ट जारी की है, जिसमें सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का नाम भी शामिल है। इस अनाउंसमेंट के मुताबिक, यह फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध होगी। नेटफ्लिक्स ने इसमें ऑडियंस से ये भी कहा है वो प्रीमियर के लिए इसका रिमाइंडर भी लगा सकते हैं।
‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाया था गर्दा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ थियेटर में 23 जनवरी को रिलीज हुई थी। (Border 2 OTT Release Date) ट्रेड आंकड़ों की वेबसाइट बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने इंडिया में 341.12 करोड़ की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड ‘बॉर्डर 2’ 463.81 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
1997 म आई थी पहली बॉर्डर
Border 2 OTT Release Date: बता दें कि, ‘बॉर्डर 2’ 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। अनुराग सिंह ने ‘बॉर्डर 2’ को डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज-जे.पी. फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। (Border 2 OTT Release Date) जबकि पहली ‘बॉर्डर’ में सनी देओल के साथ अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी, तब्बू, पूजा भट्ट, सुदेश बेरी, शरबनी मुखर्जी नजर आए थे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Raipur Crime News: युवक की हत्या करने 5 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, राजधानी के शासकीय कॉलेज में दिया था वरदाता को अंजाम, ऐसे हुआ था मामले का खुलासा
- Salman Ali Agha Dismissal: नहीं देखा होगा क्रिकेट में ऐसा आउट.. नेकी करने के चक्कर में पैविलियन लौटे पाकिस्तान कप्तान, आप भी देखें
- Quds Day Speech: कुद्स दिवस पर याद आई ‘ख़ामेनेई की शहादत’.. ईरानी राजदूत के इस भाषण में छिपा है हजारों मौतों का दर्द, आप भी सुनें

Facebook


