Anupama written update 9th February 2026: वसुंधरा के मन में माहीं ने बोया शक का बीज! क्या एक बार फिर अनुपमा और वसुंधरा का रिश्ता होगा तार-तार?
Anupama written update 9th February 2026: अनुपमा के आज के एपिसोड में, वसुंधरा के सामने माहीं की कैंची जैसी जबान पर अनुपमा लगाएगी लगाम। क्या अनुपमा करेगी, कृति के नाटक का पर्दाफाश?
Anupama written update 9th february 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @Tellyboosters
- वसुंधरा के सामने माही का जबरदस्त तमाशा!
- कीर्ति बनी अनुपमा का नया टारगेट?
Anupama written update 9th February 2026: ‘Starplus‘ के सबसे चर्चित टीवी सीरियल ‘अनुपमा‘ के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है अनुपमा और कपिल के बीच बातचीत से.. । अनुपमा, कपिल से मिलकर उसके और कृति के बीच के बातचीत सुनने के लिए क्षमा मांगती है और उसे रिश्तों के बारे में समझाती है साथ ही बड़ी और अनुभवी होने के नाते अपने विचार व्यक्त करती है। अनुपमा को कपिल का रिएक्शन देखकर कुछ अटपटा सा फील होता है और जानने की कोशिश करती है किन्तु राही का ससुराल है सोचकर चुप हो जाती है और दूर रहने का फैसला करती है।
वसुंधरा कहती है कि बहुओं के भरोसे कोई काम नहीं छोड़ा जा सकता, इसलिए वह कृति के लिए खुद खाना बनाने का फैसला करती है। ख्याति द्वारा वसुंधरा से पूछे जाने पर कि वह सुमन से मिलने क्यों नहीं जाती? वसुंधरा बताती है कि सुमन ने हमेशा कृति पर बहुत पाबंदियां लगायी, इसलिए कृति वसुंधरा के ज्यादा करीब है। साथ ही वह कहती है कि सुमन ने कृति के लिए पति चुना था किन्तु देखो कृति अब खुश नहीं है।
Anupama Spoiler: माहीं पर भड़केगी वसुंधरा !
माही, वसुंधरा को इम्प्रेस करने की कोशिश करती है। वसुंधरा, माहीं को डांटते हुए कहती है कि वह इधर-उधर चापलूसी करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दे। अनुपमा रसोईघर में राही की मालिश करने के लिए तेल मांगती है। माहीं मौका देखकर बातें बनाना शुरू करती है और कहती है कि प्रेरणा, रजनी की बेटी है जिसने बड़ी चालाकी से सब को धोखा दिया, अब राही की जगह, वह प्रेम के साथ गई थी, और ये भी कहती है कि बाहर के देशों में लड़का और लड़की दोस्त होते होंगे, लेकिन खासकर उनके देश में लड़का और लड़की दोस्त नहीं बन सकते।
वसुंधरा को लगा झटका!
अनुपमा यह सुनकर माहीं को चेतावनी देती है और रिश्तों पर सवाल न उठाने को कहती हैं वह कृष्णा और द्रौपदी का उदाहरण देती है। ख्याति भी माहीं से उसकी हद में रहने को कहती है और अपने परिवार के खिलाफ गॉसिप करने को लेकर उसे डांटती है। माहीं ज़ोर देते हुए कहती है कि उसने कुछ भी गलत नहीं कहा, अब कोई इसे नहीं देखना चाहता तो यह उनकी मर्ज़ी है। वसुंधरा स्तब्ध रह जाती है।
राही, प्रेम को वॉइस मैसेज के ज़रिये उस मिस करती है और उसे वीडियो कॉल करने को कहती है। अनुपमा को राही के पैरों में मालिश करते देख, कृति उसे टॉन्ट मारती है। साथ ही कृति, अनुपमा और राही को गुमराह करने की कोशिश करती है ये कह कर कि कपिल उसे दरवाज़े के पीछे बेइज़्ज़त करता है, जिसे सुन राही कृति को लेकर टेंशन में आ जाती है तभी अनुपमा उसे समझाती है कि उसे एकतरफ़ा कहानियों के आधार पर कोई भी फैसला न करने की सलाह देती है।
Anupama today’s full episode: अनुपमा के सामने आई सच्चाई!
वसुंधरा, प्रेम और प्रेरणा को लेकर चिंतित होती है। कृति, पराग और वसुंधरा को फिर से भड़काने की कोशिश करती है और कहती है कि घर में कुछ ठीक होता नहीं लग रहा, और अनुपमा भी राही के ससुराल में रह रही हैं। फिर अनुपमा, कृति के साथ बाजार जाती है और कृति उसे उसका साथ देने के लिए शुक्रिया कहती है साथ ही उसे कहती है कि कपिल की वजह से उसने शॉपिंग करना ही बंद कर दिया था। अनुपमा, कपिल और उसकी माँ को वहां देखती है। कपिल, कृति को देखकर डर जाता है अनुपमा सोच में पड़ जाती है कि कृति को देख, कपिल और उसकी माँ डर क्यों रहे हैं ?
राजा, तोषु की प्रॉपर्टी बेचने में मदद करने का फैसला करता है। लेकिन तोषु, उसे कहता है कि उसका बिज़नेस ख़राब न करे। राजा उसे यकीन दिलाता है कि वह उसकी मदद करेगा, यह सुन तोषु हैरान रह जाता है।
इसी दौरान, अनुपमा, कपिल की माँ को उसके बेटे की रक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए सुन लेती है क्योंकि कृति ने उन दोनों को साथ में देख लिए था। अनुपमा यह जानकार स्तब्ध रह जाती है कि कृति की माँ वृद्धाश्रम में रह रही है। आज के एपिसोड में बस इतना ही….
प्रीकैप
राजा और परी, अनुपमा को वीडियो कॉल पर बताते हैं कि उन्होंने तोषु के लिए खाना बनाया, वसुंधरा यह सुन चौंक जाती है और अनुपमा से कहती है कि वह राजा को प्रेम, की तरह शेफ बनाने से रोके। कृति, कपिल को उसकी माँ से मिलने के लिए मारती है। अनुपमा, कपिल का घाव देखकर उससे सवाल करती है। कपिल, अनुपमा से झूठ बोलता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Battle of Galwan New Release Date: पोस्टपोन हुई सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ़ गलवान’, अब इस दिन आएगी बड़े पर्दें पर, यहां जानें नई रिलीज डेट
- Ruhi Singh Dirty Chats Leaked: मस्ती 4 की एक्ट्रेस के नाम से गंदी चैट्स वायरल! WhatsApp पर डबल मीनिंग बातें, एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा, सच जानकर रह जाएंगे हैरान

Facebook


